ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Indian Air Force new Vice Chief: पहलगाम आतंकी हमले के बाद इंडियन एयरफोर्स में बड़ा बदलाव, बिहार के नर्मदेश्वर तिवारी बनें IAF के नये वाइस चीफ

Indian Air Force new Vice Chief: एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी वायुसेना के नए उपप्रमुख होंगे। वह एयर मार्शल एसपी धारकर की जगह लेंगे जो 40 से अधिक सालों के शानदार करियर के बाद 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Indian Air Force new Vice Chief
नर्मदेश्वर तिवारी बनें IAF के नये वाइस चीफ
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Indian Air Force new Vice Chief: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इसी बीच भारतीय वायु सेना में बड़े बदलाव किए गए हैं। बिहार के सीवान के गुठनी थाना क्षेत्र के सिकलपुर गांव निवासी एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी को भारतीय वायुसेना (IAF) का नया वाइस चीफ बनाया गया है।


एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी वायुसेना के नए उपप्रमुख होंगे। वह एयर मार्शल एसपी धारकर का स्थान लेंगे जो 40 से अधिक वर्षों के शानदार करियर के बाद 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी साउथ वेस्टर्न एयर कमांड (SWAC) के कमांडिंग इन चीफ के पद पर 1 मई 2023 से हैं। इससे पहले वो एयरफोर्स हेडक्वार्टर में एयर स्टाफ के डिप्टी चीफ भी रह चुके हैं।


आपको बता दें कि एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) पुणे से स्नातक किया है। इसके अलावा उन्होंने नेशनल डिफेंस कॉलेज दिल्ली में प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल जीता है। 7 जून 1986 को फाइटर स्ट्रीम में उन्हें कमीशन मिला। एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी 37 साल से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें फाइटर जेट उड़ाने का 3600 घंटे से अधिक का अनुभव है। नर्मदेश्वर तिवारी ने कारगिल युद्ध के दौरान अहम भूमिका निभाई थी।


दरअसल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पूरे देश के साथ दुनिया की नजर भारत की तीनों सेनाओं पर है। पहली जिम्मेदारी वायुसेना निभाती है, इसलिए उसपर नजर सभी की है। देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान के लाल नर्मदेश्वर तिवारी पहलगाम हमले के बाद अहम भूमिका में आए तो उनके गांव में एक तरह का जश्न हो गया। रोमांचित लोगों ने कहा कि अब दुश्मन देश के छक्के छूटेंगे।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें