Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान बिहार की बिटिया ने किया कमाल: पुनपुन की कोमल ने चीन में लहराया तिरंगा, ड्रैगन बोट रेस में जीता ब्रॉन्ज Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी खेल, फरियाद लेकर थाने पहुंचे लोगों को पुलिस ने भगाया
25-Mar-2025 02:56 PM
By First Bihar
SIWAN SHELTER HOME: सिवान बालिका गृह कांड में 3 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। सिवान डीएम ने यह कार्रवाई की है। दरअसल 21 मार्च को 13 लड़कियां शेल्टर होम से भाग गयी थी। लड़कियों के भागने के 4 घंटे पहले ही वहां लगा सीसीटीवी खराब हो गया था। फरार लड़कियों में 3 सिवान की रहने वाली है तो वही 4 सारण, 2 सीतामढ़ और 2 वैशाली की रहने वाली है। ये सभी लड़कियां अभी भी फरार है।
इस मामले में सिवान डीएम ने बड़ा एक्शन लेते हुए वहां काम करने वाली पीओ शिवानी जायसवाल और केयर टेकर सुनीता देवी को निकाल दिया है। इन दोनों की प्रतिनियुक्ति दो दिन पहले ही हुई थी और इन्हीं की गलती के कारण शेल्टर होम से 13 लड़कियां भागी थी। पीओ शिवानी से जब वहां की सुरक्षा को लेकर बात की गयी तब उन्होंने बताया कि सुरक्षा की बात ना ही करें क्योंकि बालिका गृह में 88 लड़कियां हैं। पूरा शेल्टर होम एक दिव्यांग गार्ड, एक वॉर्डन और एक प्रभारी के भरोसे चलता है। यहां का गार्ड दिव्यांग है जो ठीक से चल फिर भी नहीं सकता है। आखिर ऐसे लोगों को नौकरी पर कैसे रख लिया गया यह बड़ा सवाल है। लेकिन डीएम ने इन पर कार्रवाई की है।
ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इस मामले में तीन कर्मियों पर त्वरित कार्रवाई की गई है। बाल गृह (बालिका) यूनिट -01 के दो कर्मियों के कार्यमुक्त के संबंध में सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा आदेश जारी किया गया है। साथ ही होमगार्ड के निलंबन से संबंधित आदेश भी जारी किया गया है। बता दें कि बीती 21 मार्च की रात अंधेरे का फायदा उठाकर गार्ड और वार्डन की मौजूदगी में चकमा देकर एक-एक कर बालिका गृह से 13 लड़कियां फरार हो गईं थी। जो अभी तक लौटकर नहीं आई है। इन सभी लड़कियों की तलाश जारी है। शेल्टर होम की जांच में पाया गया कि 19 मार्च की रात साढ़े 8 बजे से ही यहां का कैमरा खराब है। जिसके बारे में यहां के केयर टेकर सुनीता और प्रभारी शिवानी को भी जानकारी नहीं थी।
केयर टेकर सुनीता देवी ने वार्डन रिंकू झा के बारे में बताया कि जब घटना के संबंध में सबसे पहले रिंकू झा को कॉल किया तो उसने फोन नहीं उठाया। फिर ऑपरेटर विशाल शर्मा को फोन किया तब उन्होंने कॉल उठाया जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। वही सुनीता देवी ने बताया कि जिस दिन लड़किया भागी उस दिन वार्डन रिंकू झा ने कहा था कि मैं अपने घर जा रही हूं। आज यहां नहीं रुकूंगी। जब वहां के मेन गेट को बंद करने जा रही थी। तभी रिंकू कहा कि ये सारी लड़कियां विश्वासी हैं, कहीं नहीं जाएंगी। गेट खुला रहने दो। कोई बात नहीं है। ये लड़कियां नहीं भागेगी। सुनीता ने बताया कि हम नए थे, इस वजह से रिंकू झा की बातों पर विश्वास कर लिया। गेट खुला छोड़ मैं अपने कमरे में चली गई। तभी लड़कियां फरार हो गयी।