BSF martyr Mohammad Imtiaz: शहीद बीएसएफ सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर पटना पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी श्रद्धांजलि Bihar News: सड़क दुर्घटना में घायल माँ-बेटे की मदद के लिए मसीहा बनकर सामने आए तेजस्वी यादव, जनता से की यह भावुक अपील DGMO level Talk: भारत-पाकिस्तान DGMO की आज दोपहर 12 बजे बातचीत, एयरफोर्स ने कहा – ऑपरेशन सिंदूर जारी Bihar News: STET एग्जाम लेने की उल्टी गिनती शुरू, इन विषयों में होगी परीक्षा, जानें... Bihar Bhumi Dakhil Kharij: अपार्टमेंट फ्लैटधारकों के लिए काम की खबर....राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दी बड़ी जानकारी Patna Junction: अब नही लगेगा पटना जंक्शन के पास जाम ,जानिए क्या है नगर निगम का स्मार्ट प्लान? Bihar News: बिहार में गर्मी के दिनों में नहीं होगी बिजली की किल्लत, जानिए क्या है सरकार का प्लान ? India Pakistan: पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को भारत ने बनाया था निशाना? सामने आई सीजफायर की असली कहानी Bihar vidhansabha election 2025: बिहार में बड़े स्तर पर चुनावी तैयारियां, जून तक पूरी होंगी सभी EVM की जांच, 25% अतिरिक्त ईवीएम रिजर्व Bihar News: हाईकोर्ट फर्जी नियुक्ति घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों का जखीरा बरामद
11-May-2025 03:18 PM
By First Bihar
SIWAN: सिवान के दरौंदा थाना क्षेत्र के उजाय गांव में आर्केस्ट्रा चलाने वाली एक नर्तकी की जमकर पिटाई कर दी गई। पास के गांव में रहने वाले युवक से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब इस बात की जानकारी लड़के के परिजनों को हुई तब कई लोग लाठी-डंडे से लैश होकर नर्तकी के घर पर पहुंच गये और इस घटना को अंजाम दिया। पिटाई से वो बुरी तरह घायल हो गयी। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बहन को बचाने आए भाई को भी पीटा गया। दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दरौंदा थाना क्षेत्र के उजाय गांव के पास नर्तकी कई वर्षों से रह रही है और म्यूजिकल ग्रुप चला रही है। इस बीच गांव के बगल के ही एक युवक से प्यार हो गया। नर्तकी और युवक का प्रेम-प्रसंग शादी तक पहुंच गया। इस बात की जानकारी जब लड़के के घरवालों को हुई तब गांव के सैकड़ों महिला और पुरुष को लेकर नर्तकी के घर पहुंच गये। सभी लाठी-डंडे से लैश थे। भीड़ ने ना आव देखा ना ताव नर्तकी और उसके भाई की पिटाई करने लगे।
रेखा देवी कई वर्षों से उजाय गांव में म्यूजिकल ग्रुप के साथ डांस कार्यक्रम करती थीं। इसी दौरान पास के ही गांव के एक युवक से उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। यह रिश्ता धीरे-धीरे शादी तक पहुंच गया। लेकिन जैसे ही इस रिश्ते की भनक युवक के परिजनों को लगी, उन्होंने इसे परिवार की "इज्जत" से जोड़ लिया और नर्तकी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
मारपीट की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद नर्तकी उसके भाई एवं अन्य को भीड़ से बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज जारी है। मारपीट में साधपुर गांव के रहने वाले सुभाष कुमार की पत्नी, नर्तकी रेखा देवी एवं उसका भाई रोहित कुमार घायल हो गये। फिलहाल इन सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।