ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

बिहार में रफ्तार का कहर जारी, ट्रक की चपेट में आने से मामा-भांजे की मौत

SIWAN: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। आए दिन सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है। ताजा मामला सीवान का है जहां ट्रक ने दो लोगों को रौंद डाला जिससे मामा-भांजे की घटनास्थल पर

बिहार में रफ्तार का कहर जारी, ट्रक की चपेट में आने से मामा-भांजे की मौत
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SIWAN: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। आए दिन सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है। ताजा मामला सीवान का है जहां ट्रक ने दो लोगों को रौंद डाला जिससे मामा-भांजे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक को लेकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नेवारी मिडिल स्कूल के पास की है। 

बताया जाता है कि दरौली के पटखौली गांव से बाइक सवार मामा-भांजा अपने काम पर जा रहे थे तभी अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी। भांजे की पहचान अवधेश यादव के रूप में हुई है जो हाजीपुर में एक बिस्कुट की फैक्ट्री में काम करता था। घटना से आक्रोशित लोगों ने सिसवन-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और हंगामा मचाया। आक्रोशित लोग परिजनों को मुआवजा और दोषी ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और यातायात बहाल कराया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 



इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें