ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड

सीतामढ़ी के सुरसंड BDO के ठिकानों पर निगरानी विभाग की छापेमारी। आय से अधिक संपत्ति मामले में मोतिहारी के राजाबाजार स्थित आवास समेत कई जगह जांच जारी।

BIHAR NEWS :  BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BIHAR NEWS : बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक बार फिर निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के ठिकानों पर निगरानी विभाग की टीम ने शनिवार सुबह छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों को लेकर की जा रही है।


जानकारी के मुताबिक बीडीओ कृष्णा राम के यहां निगरानी की छापेमारी हुई है। यह छापेमारी इनके  मोतिहारी के राजाबाजार के किराया के मकान और पैतृक गांव टिकैता में हुई है। यह छापेमारी आय से अधिक सम्पति के मामले में हुई है। 


सूत्रों के मुताबिक निगरानी विभाग की कई टीमों ने एक साथ अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी शुरू की है। अधिकारी के मोतिहारी स्थित राजाबाजार इलाके में मौजूद आवास पर भी निगरानी की टीम पहुंची और वहां जांच शुरू कर दी। इसके अलावा उनके अन्य संभावित ठिकानों और संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।


बताया जा रहा है कि लंबे समय से अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिल रही थी। प्राथमिक जांच में आरोपों में दम मिलने के बाद निगरानी विभाग ने कोर्ट से सर्च वारंट लेकर यह कार्रवाई शुरू की है। छापेमारी के दौरान दस्तावेज, बैंक से जुड़े कागजात, संपत्ति के कागजात और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।


निगरानी विभाग के अधिकारी पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सरकारी सेवा के दौरान अधिकारी ने कितनी चल-अचल संपत्ति अर्जित की और उसकी वैध आय से उसका कितना संबंध है।


फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई जारी है और कई अहम दस्तावेज मिलने की संभावना जताई जा रही है। निगरानी विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मच गया है और कई अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें