1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 28, 2025, 3:33:59 PM
सीतामढ़ी में वोटर अधिकार यात्रा - फ़ोटो SOCIAL MEDIA
PATNA: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में महागठबन्धन की ओर से निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा आज सीतामढ़ी पहुँच गयी। यहां विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी अन्य नेताओं के साथ मां जानकी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और देश के सुख समृद्धि की कामना की।
इसके बाद सीतामढ़ी के रीगा में एक जनसभा आयोजित की गई। इस जनसभा को संबोधित करते हुए वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि आजादी के पहले दलितों, गरीबों अति पिछड़ों को अछूत माना जाता था, लेकिन आजादी के बाद बाबा साहेब ने संविधान दिया जिसमें सभी को बराबर का अधिकार दिया। आजादी की लड़ाई में सबसे ज्यादा योगदान कांग्रेस पार्टी का था।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद बाबा साहेब ने संविधान के जरिये लोकतंत्र दिया गया जिसमें जनता को मालिक बनाया गया। जनता अपनी वोट से ही पीएम और सीएम चुनते हैं। लेकिन भाजपा अब वोट चोरी कर सरकार बना रही है। और जब वोट चोरी कर सरकार बनायेगे तो वह जनता के प्रति ईमानदार नहीं रहेंगे। यह देखा भी जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने जो वादे 2014 में किये वह एक भी पूरा नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि आज ये बिहार में एक बार फिर वोट चोरी कर सत्ता में पहुंचना चाहते हैं। लेकिन हमलोगों ने इसकी लड़ाई शुरू कर दी है। बिहार में किसी हाल में वोट चोरी नहीं होने देंगे।