ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज

Bihar Teacher News: सीतामढ़ी जिले में फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी कर रहे तीन शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षकों को चयनमुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Bihar Teacher News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Teacher News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की जांच में तीन शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद उनके विरुद्ध संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 


इसके बाद शिक्षा विभाग ने भी सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित शिक्षकों को चयनमुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) मनीष कुमार ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।


जानकारी के अनुसार, परसौनी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय आनंदी साह, डेरा डेमा में कार्यरत कुमारी आरती रानी, बोखड़ा प्रखंड के मध्य विद्यालय भाउरगढ़ में कार्यरत रूना पासवान, और बेलसंड प्रखंड के मध्य विद्यालय कंसार में कार्यरत सुधांशु कुमार के शैक्षणिक प्रमाणपत्र जांच के दौरान फर्जी पाए गए।


इस मामले में परसौनी थाना (कांड संख्या 09/2026), बोखड़ा थाना (कांड संख्या 10/2026) और बेलसंड थाना (कांड संख्या 54/2026) में प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच में कुमारी आरती रानी और रूना पासवान का मध्यमा अंक प्रमाण पत्र, जबकि सुधांशु कुमार का इंटरमीडिएट अंक पत्र फर्जी पाया गया।


जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित शिक्षकों को चयनमुक्त करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करें और एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का प्रतिवेदन ब्यूरो को उपलब्ध कराएं।


विदित हो कि पूर्व में हुई जांच में जिले के 112 से अधिक शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए थे, जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इनमें से करीब 80 प्रतिशत शिक्षकों पर अब तक कार्रवाई की जा चुकी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें