ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: सीतामढ़ी का कुख्यात चढ़ा पुलिस के हत्थे, सिर पर था कई हत्याओं का आरोप

Bihar News: सीतामढ़ी का मोस्ट वांटेड जितेश झा गया स्टेशन से हुआ गिरफ्तार। शुभम हत्याकांड और मुखिया के देवर की हत्या में फरार था। तीन साथी पहले ही पकड़े गए..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: सीतामढ़ी जिले का सबसे कुख्यात अपराधी जितेश झा गुरुवार रात पुलिस के द्वारा दबोच लिया गया है। इसे बिहार STF ने गया जंक्शन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि ये अपराधी दो हाई-प्रोफाइल हत्याकांडों 18 वर्षीय शुभम झा और मुखिया के देवर मदन कुशवाहा के हत्या मामले में की हत्या में मुख्य आरोपी था। दोनों मामलों में वह महीनों से फरार चल रहा था।


18 दिसंबर की शाम शुभम झा घर से लापता हुआ था। अगले दिन बथनाहा थाना क्षेत्र के रानी पुल के पास उसका शव मिला था। उसके शरीर पर पांच गोलियाँ लगी थीं। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद वजह सामने आई थी। पुलिस ने तुरंत सूरज कुमार, अंकित कुमार और आदित्य कुमार को पकड़ लिया था, लेकिन जितेश फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस ने उसके घर की कुर्की तक कर दी थी।


शुभम की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने सड़कें जाम की थीं और तत्कालीन डीएसपी रामकृष्ण का पुतला फूंका था। इसके बाद डुमरा के लगमा में गणेश शर्मा की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस केस में भी जितेश का नाम सामने आया था।


गुरुवार रात एसटीएफ को खबर मिली कि जितेश गया स्टेशन से कहीं भागने की फिराक में है। टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे दबोच लिया। फिलहाल उसे सीतामढ़ी लाया जा रहा है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर पूछताछ की जाएगी।


एसपी और एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि जितेश पर हत्या, हत्या का प्रयास और कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से जिले में अपराध की दुनिया को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अब बाकी कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है। जबकि सीतामढ़ी में अब लोगों ने राहत की सांस ली है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें