ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितमुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित

Bihar News: बिहार में यहां BJP विधायक का भारी विरोध, भीड़ ने 'लापता' बताकर किया पुतला दहन

Bihar News: सीतामढ़ी के बथनाहा में BJP विधायक अनिल राम के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश। 'लापता विधायक' के पोस्टर लगाए, पुतला फूंका..

Bihar News
आक्रोशित लोग
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: सीतामढ़ी के बथनाहा विधानसभा क्षेत्र में रविवार को भाजपा विधायक अनिल राम के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने विधायक को "लापता" बताते हुए जगह-जगह पोस्टर लगाए और उनकी खोज की अपील की है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने अनिल राम का पुतला फूंककर विरोध भी जताया।


इस प्रदर्शन में शामिल लोगों में से अधिकांश NDA के वोटर बताए जा रहे हैं, इन सभी ने कहा कि उन्होंने नरेंद्र मोदी के नाम पर अनिल राम को वोट देकर जिताया लेकिन विधायक अपने वादों पर खरे नहीं उतरे। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद अनिल राम क्षेत्र से पूरी तरह गायब हैं और बाढ़, सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं की ओर उनका कोई ध्यान नहीं है।


लोगों का कहना है कि विधायक सिर्फ चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं और जीतने के बाद पांच साल तक क्षेत्र की सुध नहीं लेते। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे और भाजपा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर विधायक जल्द क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज नहीं करते तो विरोध और भी उग्र होगा। स्थानीय पुलिस ने स्थिति पर नजर रखी है लेकिन अभी तक विधायक या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


रिपोर्टर: सौरभ

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें