ब्रेकिंग
आपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावBihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावBihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा

Encounter: बिहार में सुबह-सवेरे एनकाउंटर, कपूर झा गैंग के तीन शूटर गिरफ्तार

Encounter: सुबह-सवेरे एनकाउंटर में सीतामढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले को अशांत करने वाले कुख्यात कपूर झा गैंग के तीन शूटरों राहुल झा, दीपक ठाकुर और लोहा सिंह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Encounter: इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है सीतामढ़ी से जहां सुबह-सवेरे एनकाउंटर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले को अशांत करने वाले कुख्यात कपूर झा गैंग के तीन शूटरों राहुल झा, दीपक ठाकुर और लोहा सिंह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सीतामढ़ी जिला पुलिस और विशेष कार्य बल (STF) की संयुक्त टीम द्वारा 05 अक्टूबर 2025 को की गई।


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने घटना में जिस हथियार का उपयोग किया था, उसे उन्होंने बाजपट्टी थाना क्षेत्र के संडवारा स्थित डोरा पुल के पास छिपा रखा है। इसके बाद पुलिस टीम अभियुक्तों को उनके बताए स्थान पर हथियार बरामदगी के लिए लेकर गई। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर तीनों बदमाशों ने अपने छुपाए गए हथियारों से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।


पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से दो लोडेड अवैध पिस्टल बरामद की गई हैं। सीतामढ़ी पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। पुलिस ने यह भी दोहराया कि सीतामढ़ी पुलिस सदैव जनता की सुरक्षा और सेवा में तत्पर है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें