ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

बागमती एक्सप्रेस से फर्जी टीटीई गिरफ्तार, यात्रियों से कर रहा था अवैध वसूली

समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड की 12578 अप एक्सप्रेस ट्रेन में धर्मवीर भारद्वाज उर्फ चुलबुल नामक फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया गया। यात्रियों से टिकट बनाने और पैसे वसूलने का मामला सामने आया।

bihar
फर्जी TTE अरेस्ट
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR: पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर- बरौनी रेलखंड पर मैसूर से दरभंगा जा रही 12578 अप एक्सप्रेस ट्रेन से रविवार देर शाम एक फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार फर्जी टीटीई बेगूसराय जिले के तेघड़ा नगर क्षेत्र के वार्ड एक मोहल्ला निवासी स्वर्गीय राम सोगार्थ सिंह का 43 वर्षीय पुत्र धर्मवीर भारद्वाज उर्फ चुलबुल बताया जा रहा है। इस मामले में जीआरपी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर अब उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। 


इस सम्बंध में जीआरपी के थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर बीरबल राय ने जानकारी देते हुए बतलाया कि मैसूर से दरभंगा जा रही 12578 ट्रेन में उजियारपुर स्टेशन के पास यात्रियों की शिकायत पर ट्रेन में चल रहे चीफ टीटीई टुनटुन चौधरी को टिकट जांच के दौरान यात्रियों ने सूचना दी किआपसे पहले एक दूसरा टीटीई टिकट जांच कर गए हैं। आप लोग कितनी बार टिकट जांच करते हैं। यात्रियों ने यह भी बताया कि जिन यात्रियों के पास टिकट नहीं था फर्जी टीटीई टिकट बनाने के बदले उससे पैसा ले रहा था।


 शिकायत मिलने के बाद कुछ यात्रियों के साथ चीफ टिकट निरीक्षक ने ट्रेन की बगियों की तलाश शुरू की, तो ट्रेन के जनरल कोच में टिकट जांच करते हुए धर्मवीर पकड़ा गया। ‌ जब ट्रेन समस्तीपुर स्टेशन पर पहुंची तो  टुनटुन चौधरी द्वारा मामले की जानकारी रेलवे के कंट्रोल को दी गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फर्जी टीटीई को गिरफ्तार कर लिया। ‌ इस मामले में  टिकट निरीक्षक टुनटुन चौधरी के बयान पर प्राथमिकी  दर्ज की गई है। 



पुलिस की पूछताछ के दौरान फर्जी टीटीई  अपने को एक निजी विद्यालय का शिक्षक बताया, उसने पुलिस के समक्ष स्वीकार भी किया है कि वह महीने में दो-तीन बार ट्रेनों में सफर कर ऐसा काम करता था। क्योंकि निजी विद्यालय में बहुत कम राशि मिलता था परिवार चलाने के लिए वह इस धंधा में कुछ दिनों से लगा हुआ था।  रेल थाना अध्यक्ष ने बतलाया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है फर्जी टीटीई को सोमवार को रेल न्यायिक दंडाधिकारी के यहां पेश किया जाएगा। इसके बाद उसे जेल भेजा जाएगा।



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें