ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

गिरिराज के बयान की शाहनवाज हुसैन ने की मुखालफत, कहा- अनर्गल बयानबाजी गठबंधन के लिए ठीक नहीं

PATNA: राजधानी पटना में भीषण जल जमाव के बाद इस मामले को लेकर सूबे के सत्ताधारी दल जेडीयू और बीजेपी नेताओं की बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. अब इस मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन

गिरिराज के बयान की शाहनवाज हुसैन ने की मुखालफत, कहा- अनर्गल बयानबाजी गठबंधन के लिए ठीक नहीं
Rajnish Singh
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजधानी पटना में भीषण जल जमाव के बाद इस मामले को लेकर सूबे के सत्ताधारी दल जेडीयू और बीजेपी नेताओं की बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. अब इस मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने गिरिराज सिंह के दिए बयान की मुखालफत की है, और कहा है कि दोनों पार्टी के नेताओं की तरफ से सरकार के खिलाफ की जा रही बयानबाजी ठीक नहीं है और इससे गठबंधन कमजोर होता है.

शाहनवाज हुसैन की गिरिराज को नसीहत

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से इस मसले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना की हालत को लेकर अपनी ही एनडीए सरकार के मुखिया नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला था औ र जमकर आलोचन  की थी. गिरिराज के बयान और कई ट्वीट के बाद जेडीयू नेताओं ने भी जमकर पलटवार किया और गिरिराज पर अपने मंत्रालय को संभालने और बिहार के लिए कुछ करने की नसीहत दी थी. जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने गिरिराज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि पीएम मोदी और अमित शाह को उनके उपर रोक लगानी चाहिए.

जेडीयू नेताओं ने भी जताया था विरोध

उधर सूबे के मंत्री संजय झा ने दिल्ली में गिरिराज सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अनर्गल बयानबाजी की बजाए केंद्र सरकार से बिहार के लिए कुछ बेहतर करने में मदद करनी चाहिए. उधर गिरिराज के बयान पर विपक्षी राजद सांसद मनोज झा ने भी तंज कसा है और कहा है कि इन दोनों पार्टियों का गठबंधन बेमेल है और दरअसल दोनों दलों के बीच एक तरह की नूरा कुश्ती है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Rajnish Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें