ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

शादी में वीडियोग्राफी करने वाले पर FIR, धार्मिक भावना आहत करने के लिए मंत्रोच्चारण की रिकॉर्डिंग नहीं करने का आरोप

PATNA : इस साल शादियों का मौसम खत्म हो चुका है. 14 दिसंबर तक पटना में हर दिन सैकड़ों की संख्या में शादियां होती रही बैंड बाजे और जश्न के साथ लोग शादियों में शामिल होते रहे, ले

शादी में वीडियोग्राफी करने वाले पर FIR, धार्मिक भावना आहत करने के लिए मंत्रोच्चारण की रिकॉर्डिंग नहीं करने का आरोप
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : इस साल शादियों का मौसम खत्म हो चुका है. 14 दिसंबर तक पटना में हर दिन सैकड़ों की संख्या में शादियां होती रही बैंड बाजे और जश्न के साथ लोग शादियों में शामिल होते रहे, लेकिन पटना में हुई एक शादी को लेकर बेहद ही दिलचस्प मामला सामने आया है. पटना के रूपसपुर के रहने वाले विजय कुमार चौधरी ने अपनी बेटी की शादी की वीडियोग्राफी करने वाले शख्स पर एफआईआर दर्ज कराई है.

विजय कुमार चौधरी के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी की शादी बड़ी तैयारी के साथ की थी. 9 फरवरी 2020 को होटल मौर्या में शादी का आयोजन किया गया था. रीति रिवाज और वैदिक तरीके से शादी के लिए उन्होंने बनारस से 11 पंडित बुलाए थे. शादी की सभी रस्मों की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी के लिए लखनऊ के एक फोटोग्राफर को असाइनमेंट दिया गया था. फोटोग्राफर ने एक लाख 70 हजार रुपए भी लिए. पटना आने जाने का ट्रेन टिकट और होटल में ठहरने की व्यवस्था भी फोटोग्राफर के लिए की गई, लेकिन विजय कुमार चौधरी का आरोप है कि फोटोग्राफर ने उनकी बेटी की शादी में सही तरीके से वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं की.

लड़की के पिता का आरोप है कि बनारस से आए पंडितों ने शादी के दौरान जो मंत्र उच्चारण किया उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं की गई साथ ही साथ कई रस्मों की महत्वपूर्ण तस्वीरें भी नहीं खींची गई. विजय कुमार चौधरी का आरोप है कि फोटोग्राफर एक विशेष समुदाय का है और उसने जानबूझकर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं की. उनकी कई बार उन्होंने वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए गाइडलाइन भी दिया था, लेकिन इसके बावजूद महत्वपूर्ण की वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं की गई .उनकी तरफ से थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. उन्होंने कहा है कि इस संबंध में पूछताछ की जाएगी. उन्हें पूछताछ के लिए बुलाएगी नहीं आते हैं तो हिरासत में लेने के लिए आगे की कार्रवाई भी की जाएगी. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें