ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

Bihar Teacher News: सरकारी स्कूलों में फर्जी हाजिरी का खेल, शिक्षक बना रहे नये-नये जुगाड़, जल्द होगी कार्रवाई

Bihar Teacher News:पटना जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षक फर्जी ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है |

फर्जी हाजिरी, पटना शिक्षक, सरकारी स्कूल, शिक्षा विभाग, ऑनलाइन उपस्थिति, शिक्षक घोटाला, School Teacher Scam, Fake Attendance, Patna Government Schools, Education Fraud, Bihar Education, Online Attendan
Fake Attendance in Patna Government Schools
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Teacher News:  पटना जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों द्वारा फर्जी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का मामला तेजी से बढ़ रहा है। शिक्षक अब अपनी पर्सनल यूजर आईडी की जगह विद्यालय की यूजर आईडी का इस्तेमाल कर फर्जी हाजिरी दर्ज कर रहे हैं। शिक्षा विभाग द्वारा नियमों को सख्त किए जाने के बावजूद शिक्षक नए-नए हथकंडे अपनाकर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।


जिला शिक्षा कार्यालय को मिली शिकायतों में सामने आया है कि कुछ मामलों में महिला शिक्षिका की जगह पुरुष कर्मचारी उनकी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। इसके अलावा टोला सेवक, तालिमी मरकज, रसोइया जैसे स्कूल कर्मी इस कार्य के लिए पैसे लेकर शिक्षक की फोटो को मोबाइल कैमरे के सामने रखकर उपस्थिति दर्ज कर देते हैं।


जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि कुछ शिक्षक ‘मार्क ऑन ड्यूटी’ दिखाकर स्कूल से गायब रहते हैं और किसी और से अपनी हाजिरी लगवाते हैं। ऐसे शिक्षकों की पहचान कर ली गई है और शीघ्र ही उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


शिक्षा विभाग की इस लापरवाही ने न केवल शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया है बल्कि ई-हाजिरी सिस्टम की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। विभाग अब इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें