ब्रेकिंग
Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीBihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजी

पटना के सरकारी सिस्टम में कोरोना का जबरदस्त संक्रमण, कार्यालयों में मरीज मिलने से पसरा सन्नाटा

PATNA : पटना के सरकारी दफ्तरों मरण कोरोना बुरी तरह से अपना पांव फैला चुका है। पटना जिले में तैनात 4 प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं 4 अंचलाधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। शनि

पटना के सरकारी सिस्टम में कोरोना का जबरदस्त संक्रमण, कार्यालयों में मरीज मिलने से पसरा सन्नाटा
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना के सरकारी दफ्तरों मरण कोरोना बुरी तरह से अपना पांव फैला चुका है। पटना जिले में तैनात 4 प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं 4 अंचलाधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। शनिवार को ही दानापुर के सीओ की मौत कोरोना से हो गई थी। इसके अलावा सात जिला स्तरीय अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। 45 विभागों के 92 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं जबकि 25 कर्मचारियों का कोरोना वायरस जांच के लिए भेजा गया है। 


कोरोना वायरस से फुलवारीशरीफ के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी संपतचक के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी दानापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनेर के अंचलाधिकारी दुल्हन बाजार के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा मसौढ़ी के अंचलाधिकारी संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस से जो अधिकारी संक्रमित हुए हैं, उसमें दानापुर के अनुमंडल पदाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट, एनडीसी, एडीएम प्रोटोकॉल, पीजीआरओ बाढ़ तथा पीएचईडी कार्यपालक अभियंता शामिल हैं। वर्तमान समय में 92 कर्मचारी संक्रमित हैं जो होम क्वॉरंटाइन में हैं। यह संख्या आगे और बढ़ सकती है. नगर निगम में मुख्यालय से लेकर अंचल कार्यालयों में कुल 50 कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 30 कर्मचारी हैं और 20 पदाधिकारी शामिल हैं। वहीं, नगर निगम में फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में 80 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। जिसके कारण ज्यादातर सफाई कर्मी फिलहाल सुरक्षित हैं। निगम कर्मियों के संक्रमित होने से मुख्यालय और अंचल कार्यालय में थोड़ा कार्य प्रभावित हुआ है लेकिन सफाई और नाला उड़ाही का कार्य जारी है। सभी संक्रमित स्टाफ होम आइसोलेशन में हैं।


पीएचईडी में नौ कर्मी कोरोना संक्रमित हो गए। पटना पूर्वी में आठ तो पटना पश्चिमी में कार्यपालक अभियंता कोरोना से संक्रमित हैं। इनके संक्रमित होने से सभी आवश्यक कार्य प्रभावित हो गए हैं। पटना पूर्वी के 8 संक्रमितों में एकॉउंटेंट, कैशियर, ड्राइवर, असिस्टेंट, ऑपरेटर हैं। विभाग की योजना से संबंधित पूरा काम ठप पड़ गया। पीएचईडी कार्यालय में सन्नाटा जैसा माहौल बन गया। कार्यपालक अभियंता भी ऑफिस में कम आ रहे हैं। पटना पश्चिमी के कार्यपालक अभियंता करुणेश नारायण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीएमसीएच में भर्ती हैं। इधर, पटना जू के रेंज ऑफिसर राजेश प्रसाद चौधरी संक्रमित हो गए। वे भी अस्पताल में भर्ती हैं। 


पटना एयरपोर्ट कर्मियों को भी कोरोना ने रेल अपनी चपेट में ले लिया है। एयरपोर्ट कर्मियो में कुल 15 लोग संक्रमण से जूझ रहे हैं। इनमें अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में हैं। संक्रमित कर्मियों में एटीसी, फायर, एचआर व इंजीनियरिंग विभाग के अलावा ऑपरेशन से भी जुड़े कर्मी शामिल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना में पांच कर्मी कोरोना संक्रमण की महामारी से जूझ रहे हैं। निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि सभी होम आइसोलेशन में हैं और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें