ब्रेकिंग
बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क, 65 बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम; JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क, 65 बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम; JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर

सारण में आपसी विवाद में महिला पर हमला, इलाज के दौरान मौत, पति ने पट्टीदारों पर हत्या का लगाया आरोप

सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान महिला राधिका देवी को पट्टीदारों ने मारपीट कर घायल किया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

bihar
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SARAN: सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने एक महिला की मारपीट कर हत्या कर दी. हालांकि परिवार वाले घायल अवस्था में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका कोपा थाना क्षेत्र के पियानो गांव निवासी मोगल सिंह की 50 वर्षीय पत्नी राधिका देवी बताई जा रही है. इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।  


वहीं मृत महिला के पति के द्वारा सदर अस्पताल में अपने पट्टीदारों के खिलाफ हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. भगवान बाजार थाना पुलिस को दिए गए फर्द बयान में उनके द्वारा बताया गया है कि आपसि विवाद को लेकर उनके पट्टीदारों के द्वारा ही उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर जख्मी किया गया और अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हुई है. जिसके बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है।

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें