ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह की पहल, कपकपाती ठंड में जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल और ब्लोअर

सरण में युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने ठंड के बीच बेनौत गांव में जरूरतमंदों में कंबल और ब्लोअर वितरित किए। उनका उद्देश्य गरीबों को सर्दी से बचाना और सेवा कार्य को बढ़ावा देना है।

bihar
ठंड का कहर जारी
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SARAN: बिहार में ठंड का कहर जारी है, इस कपकपाती ठंड में जहां लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है, वही समाजसेवी एवं युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित सिंह गांव-गांव जाकर जरूरतमंदों के बीच कंबल और ब्लोअर बांट रहे हैं। 


उनका कहना है की इस कड़ाके की ठंड में कोई बीमार ना पड़े इसे लेकर वो लगातार लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और इस कपकपाती ठंड से बचने के लिए उनके बीच कंबल और ब्लोअर का वितरण कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें प्रेरणा मिलती है, इसलिए अब तक हजारों जरूरतमंदों की सेवा कर चुके हैं और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। 


इस बार युवा चेतना सुप्रीमो एवं सामाजिक कार्यकर्ता रोहित सिंह छपरा के एकमा प्रखंड अंतर्गत बेनौत गाँव पहुँचे। जहां उन्होंने हज़ारों लोगों के बीच कम्बल,ब्लोअर का वितरण किया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिन्हें अपने हाथों से रोहित सिंह ने कंबल और ब्लोअर दिया।


 इस दौरान फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए रोहित कुमार सिंह ने बताया कि हम ग़रीब और वंचित वर्ग के समग्र विकास के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर के सपनों का भारत बनाना है। रोहित ने कहा की सेवा कार्य का प्रेरणा गणनायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलता है, उन्होंने कहा कि हम समाज में समानता लाने के लिए प्रयास करते रहेंगे। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव के चुनाव में करारी हार के बाद गायब होने पर रोहित सिंह ने जमकर हमला बोला। कहा कि तेजस्वी यादव तो अचानक लापता ही हो गए हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें