ब्रेकिंग
बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानबिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Bihar News: बिहार के लिए बड़ी कामयाबी, भारत में सबसे अत्याधुनिक रेल इंजन बनाने वाली कंपनी बनी मढ़ौरा रेल कारखाना, अफ्रीका में भी होगा निर्यात

Bihar News: बिहार के छपरा में स्थित मढ़ौरा रेल इंजन कारखाना देश में सबसे अत्याधुनिक रेल इंजन बनाने वाली कम्पनी बन गई है। इस कंपनी में बने 700वें रेल इंजन को बुधवार को रवाना किया गया। यह रेल इंजन अफ्रीका में अपनी सेवाएं देगा।

Madhaura Rail Factory
भारत में सबसे अत्याधुनिक रेल इंजन बनाने वाली कंपनी बनी मढ़ौरा रेल कारखाना
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के छपरा में स्थित मढ़ौरा रेल इंजन कारखाना भारत में सबसे अत्याधुनिक रेल इंजन बनाने वाली कम्पनी बन गई है। छपरा के साथ-साथ पूरे बिहार के लिए यह बड़े गर्व की बात है। यह कंपनी अभी तक 700 रेल इंजन बना चुकी है। मढ़ौरा रेल कारखाने में बने 700वें रेल इंजन को बुधवार (19 मार्च) को रवाना किया गया है।


रेलवे के सीएओ मनीष कुमार व अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया। इस इंजन को भारतीय रेल को सौंपे जाने से पहले पूरी तरह से सजाया गया था। यह रेल इंजन अफ्रीका में अपनी सेवाएं देगा। अफ्रीका को भारत 1 हजार रेल इंजन निर्यात करेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में इसकी जानकारी दी थी।


रेल मंत्री ने बताया था कि मढ़ौरा की विश्व विख्यात डीजल रेल इंजन फैक्ट्री में बने इंजनों से अफ्रीका की रेल गाड़ियां दौड़ेंगी। जिसके लिए अफ्रीकी सरकार ने मढ़ौरा के डीजल रेल इंजन कंपनी वेबीटेक से 100 इंजनों को खरीदने का करार किया है। मढ़ौरा डीजल रेल इंजन फैक्ट्री लगभग जून 2025 से 2028 के बीच अफ्रीका को 4500 हॉर्स पावर के करीब 100 इंजनों का निर्यात करेगी। यह आपूर्ति अफ्रीका के शिमाण्डू में की जानी है। आपको बता दें कि इससे पहले मढ़ौरा डीजल रेल इंजन फैक्ट्री ने भारतीय रेल को 4500 हॉर्स पावर और 6000 हॉर्स पावर की लगभग 700 इंजनों की सप्लाई देश के तीन प्रमुख डीएलडब्ल्यू रौजा, गांधीनगर और पुति को कर चुकी है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें