ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

छपरा में अगवा डॉक्टर ने कार से कूदकर बचाई अपनी जान, पुलिस एनकाउंटर में दो किडनैपर घायल

छपरा के एक डॉक्टर का अपहरण कर लिया गया, लेकिन उन्होंने कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराधियों के ठिकानों पर छापमारी की। इसी दौरान एनकाउंटर में दो किडनैपर को गोली लग गई।

bihar
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHAPRA: छपरा में 17 दिसंबर दिन बुधवार की देर रात एक डॉक्टर का अपहरण हुआ था। इस दौरान अगवा डॉक्टर ने सूझ-बूझ से काम लेते हुए चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज मुठभेड़ में दो किडनैपरों को गोली मारी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस तरह पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अपहर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की। 


मिली जानकारी के अनुसार छपरा के दहियावां स्थित प्राइवेट क्लीनिक में काम निपटाकर डॉ. सजल कुमार बुधवार की रात करीब 11 बजे नगर थाना क्षेत्र के साधनापुरी स्थित अपने आवास जा रहे थे, तभी इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे चार अपराधियों ने उन्हें जबरन कार में बैठा लिया। हॉर्न की आवाज सुनकर बाहर आए डॉक्टर के केयर टेकर को भी अपराधियों ने बंधक बना लिया।


किडनैपर डॉक्टर और केयर टेकर को कार में बैठाकर नगर पालिका चौक से मौना चौक की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान मौका पाकर डॉक्टर सजल कुमार चलती कार से कूदकर भागने में सफल हो गए। कुछ दूरी पर साहेबगंज रोड की ओर मुड़ते समय केयर टेकर भी कार से कूदकर जान बचाने में सफल रहा। इसी दौरान अपराधियों की कार एक पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद चार से पांच अपराधी वाहन छोड़कर पैदल ही फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही सारण के एसएसपी कुमार आशीष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। गुरुवार शाम भगवान बाजार थाना क्षेत्र के पीएन सिंह कॉलेज के पास पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। 


पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों के पैर में गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घायल अपराधियों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी कुमार आशीष ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की और बताया कि मामले में अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें