ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितमुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित

Bihar News: पुलिस अभिरक्षा में शख्स की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

Bihar News: सारण के मसरख में शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार शंभू महतो की पुलिस अभिरक्षा में मौत। परिजनों और ग्रामीणों ने शीतलपुर-सिवान मार्ग जाम कर विरोध जताया। जांच शुरू..

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: सारण जिले के मसरख थाना क्षेत्र के हनुमानगंज करतारपुर गांव में पुलिस अभिरक्षा में शंभू महतो की मौत के बाद रविवार को परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने शीतलपुर-सिवान मुख्य मार्ग पर आगजनी कर सड़क जाम कर दी, जिससे दोनों ओर लगभग 2 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।


मृतक शंभू महतो (पिता: दसई महतो) को मंगलवार को मसरख पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।


शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध शुरू कर दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पत्नी रानी देवी ने आरोप लगाया है कि गांव के चौकीदार बाला प्रसाद ने साजिश के तहत शंभू को गिरफ्तार कराया। उन्होंने दावा किया कि समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण उनके पति की मौत हुई। परिजनों ने बताया कि शंभू परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे और उनकी मौत से परिवार आर्थिक संकट में आ गया है।


ग्रामीणों ने चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के सही कारणों का पता लगाया जाएगा।


रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें