ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

सम्राट चौधरी से लेकर चिराग तक को भद्दी-भद्दी गालियां दी...लाइव आकर बोला- मैं तुमसे लड़ने को तैयार, पुलिस ने SC/ST एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज किया केस

एक युवक ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अभद्र टिप्पणी कर दी। जाति विशेष पर भी गंदी टिप्पणी के बाद वीडियो वायरल हुआ। घोड़ासहन थानाध्यक्ष ने स्वयं के बयान पर FIR दर्ज की है।

Bihar News  Facebook Live Abuse Case  Rajesh Kumar Rai Viral Video  Samrat Chaudhary Abuse Video  Chirag Paswan SCST Case  Ghorasahan Thana News  Mumbai Resident Abuse Bihar Leaders  Caste Abusive Vid
© self
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: एक सिरफिर ने फेसबुक पर लाइव आकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से लेकर चिराग पासवान तक को भद्दी-भद्दी गालियां दी. इतना ही नहीं कई जातियों पर भी गंदी टिप्पणी की. वीडियो वायरल होने के बाद थानाध्यक्ष ने अपने बयान पर केस दर्ज किया है. वीडियो बनाने वाला शख्स खुद को मुंबई में बता रहा है. साथ ही चैलेंज दे रहा है कि हिम्मत है तो हमारे घर को तोड़ कर दिखा दो. 

थानाध्यक्ष ने खुद के बयान पर किया केस 

पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन के थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने गाली देने वाले शख्स के खिलाफ केस दर्ज कराया है. स्वयं के बयान में थानाध्यक्ष ने उल्लेख किया है कि आज 25 तारीख को एक वीडियो मिला. जिसमें एक युवक अपना नाम राजेश यादव बता रहा था. खुद को घोड़ासहन थाना क्षेत्र के जगिराहा का निवासी बता रहा था. साथ ही एक विशेष जाति का उल्लेख कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बार-बार और भद्दी-भद्दी गंदी गालियां देकर धमकी दे रहा था. 

मुंबई में रहकर वीडियो बनाया और किया वायरल...

वीडियो में दिख रहा युवक राजेश कुमार राय जगिराहा कोठी घोड़ासहन का बताया जाता है. थानाध्यक्ष ने बताया है कि इसके घर पहुंचने पर आसपास के लोगों ने बताया कि यह राजेश कुमार राय है. खोजने पर यह अपने घर पर नहीं मिला. पूछताछ में बताया गया कि राजेश कुमार राय मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है. वर्तमान में मुंबई में ही है. इस वीडियो के वायरल होने से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है,साथ ही विधि व्यवस्था भंग होने की संभावना है .

एससी-एसटी एक्ट के तहत भी दर्ज हुआ केस 

घोड़ासहन थाना अध्यक्ष ने खुद के बयान में यह बताया है की वीडियो में जाति विशेष का उल्लेख कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गृह मंत्री सम्राट चौधरी एवं मंत्री चिराग पासवान को गाली देना, धमकी भरा वीडियो बनाना और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करना गंभीर अपराध है. चिराग पासवान जो अनुसूचित जाति के हैं, इनको गाली देकर अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम का उल्लंघन किया है. यह संज्ञेय एवं दंडनीय अपराध है. ऐसे में इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाता है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें