ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल

Bihar Viral Video: समस्तीपुर के एक गांव से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑर्केस्ट्रा डांसर के हाथ में देसी कट्टा नजर आ रहा है। जन्मदिन समारोह का यह वीडियो अब कई सवाल खड़े कर रहा है—आखिर मंच पर हथियार कैसे पहुंच

रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Viral Video: बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से एक ऑर्केस्ट्रा डांसर का देसी कट्टे के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो थाना क्षेत्र के सांखमोहन गांव का है, जहां एक जन्मदिन समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, इस घटना से जुड़े तीन अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें पहला वीडियो करीब 39 सेकेंड का, दूसरा 4 सेकेंड का और तीसरा 33 सेकेंड का बताया जा रहा है। तीनों वीडियो में एक ऑर्केस्ट्रा डांसर भोजपुरी गीतों पर डांस करती नजर आ रही है और उसके हाथ में देसी कट्टा भी देखा जा सकता है।


पहले वीडियो में मंच पर भोजपुरी गीत “हाथ भईल लाल कोनो कांड कैलेवारह” बज रहा है, जिस पर डांसर प्रस्तुति दे रही है। इसी दौरान मंच के पास खड़ा एक युवक डांसर को देसी कट्टा थमाता हुआ दिखाई देता है। इसके बाद डांसर उस हथियार को हाथ में लेकर डांस करने लगती है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि मंच के सामने और आसपास कई युवक मौजूद हैं, जो गाने की धुन पर झूमते हुए कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं।


वीडियो में 5 से 7 युवक मंच के पास खड़े नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक अन्य युवक के हाथ में पिस्तौल जैसी वस्तु भी दिखाई देती है, जिसे वह डांसर को देता है। इसके बाद डांसर उसी के साथ डांस जारी रखती है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां मौजूद लोग हंसी-मजाक करते और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं।


दूसरा वीडियो काफी छोटा है, जिसमें मंच पर ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ एक युवक डांस करता दिखाई दे रहा है। वहीं तीसरे वीडियो में मंच पर डांसर के साथ कई युवक मौजूद हैं और भोजपुरी गीत बज रहा है, जिस पर सभी झूमते नजर आ रहे हैं।


स्थानीय लोगों के अनुसार, यह कार्यक्रम सांखमोहन गांव में एक जन्मदिन के मौके पर आयोजित किया गया था, जिसमें मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा डांसर को बुलाया गया था। कार्यक्रम के दौरान ही किसी ने यह वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा हो रही है, वहीं पुलिस भी मामले को लेकर सक्रिय हो गई है। इस संबंध में विभूतिपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है और इसकी सत्यता की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी लोग इसमें शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


वहीं समस्तीपुर के एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। यह वीडियो कब का है और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें