ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

‘राम नाम से ही विपक्ष को परेशानी’..मनरेगा विवाद पर संजय सरावगी ने कसा तंज

समस्तीपुर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मनरेगा का नाम ‘जी रामजी’ किए जाने पर विपक्ष के विरोध को लेकर कड़ा तंज कसा और नई योजना को भ्रष्टाचार मुक्त बताया।

bihar
विपक्ष पर जोरदार हमला
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHARSA: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संजय सरावगी ने मनरेगा योजना का नाम बदलकर ‘जी रामजी’ किए जाने पर विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध पर  तंज कसा है। समस्तीपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना में मौजूद खामियों और भ्रष्टाचार को दूर करने के उद्देश्य से एनडीए सरकार ने नया बिल लाकर ‘जी रामजी’ नाम से नई योजना की शुरुआत की है, लेकिन विपक्ष को शायद भगवान राम के नाम से ही आपत्ति है, इसलिए इस बिल का बेवजह विरोध किया जा रहा है।


बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पुरानी मनरेगा योजना में कई तरह की खामियां थीं और यह बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का शिकार थी। यह योजना केवल कागजों पर चलती थी। एक गड्ढे की मिट्टी दूसरे गड्ढे में डालकर और फिर वहां से निकालकर फर्जी तरीके से भुगतान किया जाता था। वहीं नई योजना के तहत विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए नए कार्यों को शामिल किया गया है, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में वास्तविक और संतुलित विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।


उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता दे रही है और यही वजह है कि योजनाओं में सुधार कर उन्हें ज्यादा प्रभावी बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी पहली बार समस्तीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। इस अवसर पर एमएलसी तरुण चौधरी, जिला अध्यक्ष नीलम सिन्हा, रामसुमरन सिंह, डॉ. विजय सिंह सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें