ब्रेकिंग
वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजी

सहरसा में 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, अब जल्द होगी संपत्ति जब्ती की कार्रवाई

25 हजार के ईनामी अपराधी अभिषेक का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कई मामले थाने में दर्ज है। इसकी गिरफ्तारी को सहरसा पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHARSA: सहरसा एसपी हिमांशु के निर्देश पर जिलेभर में फरार, वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सूचना इकाई एवं सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25, 000 रुपये के ईनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। 


गिरफ्तार अपराधी की पहचान भेलवा वार्ड नंबर, 07 निवासी संतोष राणा उर्फ मनोज शर्मा के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे छापेमारी कर भेलवा, वार्ड नंबर 07 क्षेत्र स्थित गाछी से गिरफ्तार किया है। अभिषेक कुमार सदर थाना कांड संख्या 123/2023 (धारा 2(1-बीए)/2/3 आर एक्ट) एवं बिहरा थाना कांड संख्या 232/2020 (धारा 239(4)/352/351(3)/35 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट) में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। 


उस पर कुल 25,000 रुपये का ईनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार अभियुक्त अवैध आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है तथा अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार से अवैध संपत्ति अर्जित की है। इसके विरुद्ध BNSS की धारा 107 के तहत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। अभिषेक कुमार का पूर्व से लम्बा आपराधिक इतिहास रहा है। जिसमें सदर थाना कांड सं. 963/2017, दिनांक 16.08.2017 — धारा 341/323/379/504/506 भादवि सदर थाना कांड सं. 446/2019, दिनांक 15.05.2019 — धारा 379 भादवि सदर थाना कांड सं. 49/2023 — धारा 341/323/324/379/447/448/504/506 भादवि सदर थाना कांड सं. 11/2023 — धारा 30(ए), बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम सदर थाना कांड सं. 998/2025 — धारा 30(ए), बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम बिहरा थाना कांड सं. 117/2020 — धारा 1/2/3 आर्म्स एक्ट शामिल है।


 छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सदर थाना पु०नि० सुबोध कुमार, जिला सूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारी पु०अ०नि० आलमगीर अंसारी,  पु०अ०नि० आकाश आनंद सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें