ब्रेकिंग
पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा

Bihar News: मंडल कारा में 75 वर्षीय विचाराधीन बंदी की मौत, परिजनों का जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप

Bihar News: सहरसा मंडल कारा के 75 वर्षीय बंदी विष्णुदेव शर्मा की सदर अस्पताल में हुई मौत। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप।

Bihar News
सहरसा, मंडल कारा
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: सहरसा के मंडल कारा में बंद 75 वर्षीय विचाराधीन बंदी विष्णुदेव शर्मा की शुक्रवार सुबह सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। जेल प्रशासन के अनुसार उनकी तबीयत 4:30 बजे के करीब अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया है।


बिहरा थाना क्षेत्र के बिजलपुर वार्ड 11 निवासी विष्णुदेव शर्मा को 2021 में जमीनी विवाद से जुड़े मारपीट के एक मामले में दो महीने पहले ही गिरफ्तार कर मंडल कारा, सहरसा भेजा गया था। जेल अधीक्षक ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। उन्हें तुरंत सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।


मृतक के बेटों चंदन और अशोक को सुबह 7 बजे पुलिस ने पिता की मौत की सूचना दी। अशोक ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे पिता से मुलाकात हुई थी और तब उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक थी। अचानक हुई मौत से परिवार सदमे में है और जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है।


सदर अस्पताल के कार्यपालक पदाधिकारी अवधेश प्रसाद ने बताया कि मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए मेडिकल बोर्ड के तहत पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सदर थाना के सब-इंस्पेक्टर कमलाकांत तिवारी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 


रिपोर्ट: रितेश

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें