ब्रेकिंग
वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामनेवियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने

Bihar News: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से ट्रक में लगी भीषण आग, हादसे में गाड़ी मालिक की मौत; एक जख्मी

Bihar News: समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र में हाई-वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से खाद लदे ट्रक में भीषण आग लग गई। हादसे में ट्रक मालिक की मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से झुलस गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां सिंघिया थाना के भरहर चौक के पास एक लाख 32 हजार बोल्ट की बिजली करंट की चपेट में आने से ट्रक में आग लग गई। इसमे ट्रक मालिक जो खुद चालक भी थे उनके साथ एक खलासी भी झुलस गए। इसमे ट्रक मालिक की मौत हो गई जबकि खलासी की हालत नाजुक बनी हुई है।


मृतक ट्रक मालिक की पहचान समस्तीपुर मुफ्फसिल थाना के धुरलक निवासी कृष्णदेव राय के 35 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि पप्पू खुद अपनी ट्रक को चलाता था। ट्रक पर रासायनिक खाद लदा हुआ था। आशंका जाहिर की जा रही है कि ट्रक पर कुछ और लोग भी सवार हो सकते है हालांकि इसकी पुष्टि नही हो पाई है।


घटना की जानकारी मिलते ही जब तक आसपास के लोग कुछ मदद कर पाते ट्रक पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को भी सूचना दी गई है। जानकारी के मुताबिक, बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भरहर चौक के पास बिजली करंट की चपेट में आने से खाद लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। 


देखते–ही–देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दो लोग बुरी तरह झुलसने की सूचना है, जबकि गाड़ी में सवार अन्य लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, ट्रक सिंघिया से खाद लोडकर निमी की ओर जा रहा था। रास्ते में बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से ट्रक में आग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक व अन्य सवारों को संभलने का मौका नहीं मिल पाया।


स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई है। घटना स्थल पर भारी संख्या में लोग जुट गए हैं, जिससे अफरा–तफरी का माहौल बना हुआ है। घायलों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सवार अन्य लोगों की स्थिति का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें