ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेशवियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेशवियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल

कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा

हैरानी की बात यह है कि आरोपी हाल ही में जेल से छूटा था और अपने भाई से मिलने कोर्ट पहुंचा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उसकी मंशा को नाकाम कर दिया।

बिहार न्यूज
भाई से मिलने आया था कोर्ट
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: बेगूसराय में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। जहां एक ओर जिला और पुलिस प्रशासन मादक पदार्थों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर अपराधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला कोर्ट परिसर से सामने आया है, जहां सघन जांच के दौरान एक युवक को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया।


मामला बेगूसराय कोर्ट के मुख्य गेट का है, एसपी मनीष के निर्देश पर कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाले हरेक व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है। इसी क्रम में सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ओझा के नेतृत्व में पुलिस टीम गेट पर तैनात थी और आने-जाने वालों की बारीकी से जांच कर रही थी।


जांच के दौरान एक युवक पुलिस को संदिग्ध प्रतीत हुआ। जब उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से नशीले पदार्थों का जखीरा बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्मार गांव वार्ड संख्या-3 निवासी राजीव सिंह के पुत्र लखन कुमार के रूप में की गई है।


पुलिस के अनुसार, लखन कुमार आर्म्स एक्ट के एक मामले में करीब 9 महीने तक जेल में बंद था और महज एक सप्ताह पहले ही जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद भी उसकी गतिविधियों में कोई सुधार नहीं हुआ और वह एक बार फिर अवैध नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा गया।


बताया जा रहा है कि उसका भाई पीयूष कुमार उर्फ गोलू पिछले एक साल से जेल में बंद है। सोमवार को उसकी कोर्ट में पेशी थी, इसी सिलसिले में लखन कुमार उससे मिलने के लिए कोर्ट पहुंचा था। लेकिन कोर्ट गेट पर चल रही सख्त जांच के कारण उसकी मंशा पर पानी फिर गया।


तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से निट्ज़ासेन गोलियां, रेक्सकॉफ डीएक्स कफ सिरप की बोतल, पन्नी में लिपटा भांग, स्टिंग एनर्जी ड्रिंक, एक मोबाइल फोन समेत अन्य मादक पदार्थ बरामद किए हैं। यह बरामदगी इस बात का संकेत है कि जिले में नशे का जाल अभी भी सक्रिय है, लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे ऐसे तत्वों की एक नहीं चल रही।


मौके पर मौजूद सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ओझा ने बताया कि कोर्ट के हर कार्य दिवस पर गेट पर सख्ती से जांच की जाती है और बिना तलाशी किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाता। संदिग्ध दिखने पर युवक को रोका गया और तलाशी में नशीले पदार्थ बरामद हुए।


इस दौरान पुलिस टीम में सिपाही धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार और पूनम कुमारी भी सक्रिय भूमिका में मौजूद रहे। बरामदगी के बाद नगर थाना को सूचना दी गई, जिसके बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई। इस संबंध में सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।


गौरतलब है कि जिले में मादक पदार्थों पर नियंत्रण को लेकर हाल ही में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में NCORD (Narcotics Coordination) की अहम बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि नशे के कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जाए।


बैठक के बाद से जिले में लगातार छापेमारी और कार्रवाई की जा रही है। बीते दिनों बछवाड़ा थाना क्षेत्र में हजारों लीटर शराब की बरामदगी भी इसी सख्त अभियान का हिस्सा है। स्पष्ट है कि बेगूसराय पुलिस अब नशे के खिलाफ पूरी तरह एक्शन मोड में है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें