ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द

मालदा मंडल के तीनपहाड़–धमधमिया स्टेशनों के बीच आरओबी गर्डर लॉन्चिंग कार्य के कारण 8, 9 और 11 मार्च को साहिबगंज रेलखंड पर कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनें विलंब से चलेंगी, जबकि कुछ को नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।

Train News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Train News: मालदा मंडल के तीनपहाड़ और धमधमिया स्टेशनों के बीच निर्माणाधीन रोड ओवरब्रिज (आरओबी) के गर्डर लॉन्चिंग कार्य के कारण साहिबगंज रेलखंड पर 8, 9 और 11 मार्च को ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन इन तिथियों पर निर्धारित समय के लिए इस सेक्शन में ब्लॉक लेगा, जिसके कारण कई ट्रेनों को विलंब से चलाया जाएगा और कुछ ट्रेनों को नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।


रेलवे के पीआरए के अनुसार, 8 मार्च को सुबह 8:30 बजे से 11:40 बजे तक इस सेक्शन में ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान रामपुरहाट–गया पैसेंजर ट्रेन को रामपुरहाट से करीब एक घंटे की देरी से चलाया जाएगा। वहीं जयनगर–हावड़ा एक्सप्रेस को तीनपहाड़ स्टेशन पर लगभग 10 मिनट तक रोका जाएगा।


इसी तरह 9 मार्च को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक ब्लॉक लागू रहेगा। इस दौरान रामपुरहाट–गया पैसेंजर ट्रेन करीब 90 मिनट विलंब से चलेगी, जबकि मालदा टाउन–आनंद विहार स्पेशल ट्रेन को मालदा टाउन से एक घंटे देर से रवाना किया जाएगा। जयनगर–हावड़ा एक्सप्रेस को साहिबगंज और तीनपहाड़ स्टेशन के बीच लगभग एक घंटे तक नियंत्रित कर चलाया जाएगा।


11 मार्च को सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक फिर से ब्लॉक लिया जाएगा। इस दिन रामपुरहाट–गया पैसेंजर ट्रेन करीब एक घंटे विलंब से संचालित होगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भागलपुर–अजीमगंज पैसेंजर और रामपुरहाट–साहिबगंज पैसेंजर के गुजरने के बाद ब्लॉक प्रभावी किया जाएगा।


इधर, रेलवे की ओर से 6 से 12 मार्च तक रेलवन एप को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन करीब 100 यात्रियों के मोबाइल फोन में रेलवन एप इंस्टॉल कराया गया। टिकट काउंटर पर आने वाले यात्रियों को एप की सुविधाओं की जानकारी दी गई, जिसमें खासकर युवा यात्रियों ने काफी रुचि दिखाई।


सीएमआई फूल कुमार ने बताया कि स्टेशन पर मिलने वाली अधिकतर सुविधाएं अब रेलवन एप के माध्यम से घर बैठे प्राप्त की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे का उद्देश्य अधिक से अधिक यात्रियों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ना है, ताकि टिकट बुकिंग, जानकारी और अन्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें