ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

सहरसा में 7वीं के छात्र को सिर में मारी गोली, हालत नाजुक, बाइक सवार अपराधी फरार

सहरसा के सिमराहा में स्कूल से घर लौट रहे 13 वर्षीय छात्र को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। गंभीर हालत में छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
इलाके में मचा हड़कंप
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHARSA: बिहार के सहरसा से सनसनीखेज घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा में सातवीं कक्षा के एक छात्र को तीन अज्ञात बदमाशों ने सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घायल छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।


घायल छात्र की पहचान सहरसा नगर निगम वार्ड 04 सिमराहा निवासी अनुज कुमार निराला के 13 वर्षीय पुत्र अंकित आनंद के रूप में हुई है। वह सहरसा शहर के विद्या निकेतन स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है।


घर लौटते समय मारी गोली

परिजनों के अनुसार, अंकित रोज की तरह सुबह साइकिल से स्कूल गया था। छुट्टी के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने उसे रोका और सिर के दाहिने हिस्से में सटाकर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।


अंकित के पिता अनुज कुमार निराला, जो पिछले सात वर्षों से सहरसा सिविल कोर्ट में वकालत कर रहे हैं, ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। किसने और क्यों गोली चलाई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।


हालत गंभीर, कोमा में छात्र

घायल छात्र को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल परिजन उसे शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराए हुए हैं। इलाज कर रहे डॉक्टर अजय कुमार सिंह के अनुसार, छात्र कोमा में है और उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।


पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें