ब्रेकिंग
Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियांBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां

शहीद कुंदन की पत्नी को मिला 36 लाख का चेक, DM बोले- प्रशासन हर सुख-दु:ख में आपके साथ

SAHARSA : सहरसा के लाल शहीद कुंदन कुमार की पत्नी को सरकार की तरफ से 36 लाख का चेक दिया गया है। डीएम और एसपी ने शहीद के घर पहुंच कर शहीद की पत्नी को चेक सौंपा। उन्होनें इस मौके पर प

शहीद कुंदन की पत्नी को मिला 36 लाख का चेक, DM बोले- प्रशासन हर सुख-दु:ख में आपके साथ
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHARSA : सहरसा के लाल शहीद कुंदन कुमार की पत्नी को सरकार की तरफ से 36 लाख का चेक दिया गया है। डीएम और एसपी ने शहीद के घर पहुंच कर शहीद की पत्नी को चेक सौंपा। उन्होनें इस मौके पर परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि जिला प्रशासन आपके हर सुख-दु:ख में आपके साथ है। 


शहीद कुंदन कुमार की आश्रित पत्नी बेबी देवी को राज्य सरकार के निर्देश पर डीएम कौशल कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त 25 लाख रुपये एवं सैनिक कल्याण निदेशालय बिहार सरकार से प्राप्त 11 लाख रुपये यानि  कुल 36 लाख रुपये अनुग्रह की राशि का चेक सौंपा है।आरण गांव में शहीद कुंदन कुमार के घर पहुंचकर डीएम कौशल कुमारऔर एसपी राकेश कुमार ने शहीद की पत्नी बेबी देवी को 36 लाख का चेक दिया।इस मौके पर उन्होनें शहीद की पत्नी और पिता से  मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।


इससे पहले शुक्रवार को गम, गुस्सा और गर्व के पलों के बीच गलवान घाटी में भारत व चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प में शहीद हुए जवान आरण गांव निवासी कुंदन कुमार को गांव में अंतिम विदाई दी गयी।अहले सुबह ही हाथों में तिरंगा और भारत माता के गगनभेदी नारों के साथ शहीद के घर पर श्रदांजलि व सलामी देने वाले लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा था। इस दौरान हजारों की भीड़ भारत माता की जय, शहीद कुंदन अमर रहे के नारे लगा रहे थे।


सेना के जवान कुंदन की पत्नी बेबी देवी अब अपने बच्चों को सेना में भर्ती कराने के लिए तैयार दिख रही हैं। बेबी कहती है कि उसे अपने पति की शहादत पर गर्व है। वह अपने पति की मौत का बदला लेकर रहेगी। दुश्मन देश को जान की कीमत जान देकर चुकानी होगी। वह अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देंगी। उन्हें सेना में भर्ती कराएगी और देश के दुश्मनों को मार गिराने के लिए उन्हें तैयार करेगी। ग्रेजुएट बेबी कहती हैं कि उन्हें पति के बदले सरकार यदि नौकरी देगी, तो वह करेगी। कुंदन के देश के लिए जान न्यौछावर करने पर पूरा गांव गौरवान्वित है। इससे कुंदन की पत्नी बेबी देवी के भी हौसले मजबूत होते जा रहे हैं। 




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें