ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

सहरसा मॉडल अस्पताल में बिजली नहीं रहने के कारण मरीजों का इलाज डॉक्टर मोबाइल की रोशनी में कर रहे थे। अस्पताल का जनरेटर भी खराब, मरीजों और परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

bihar
स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHARSA: बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती तस्वीर सहरसा के मॉडल अस्पताल से सामने आई है। जहां बिजली गुम होने के बाद दिन के उजाले में मोबाईल टॉर्च रोशनी से मरीज का ईलाज किया गया। अस्पताल में जो जेनरेटर है, वह भी खराब है। जिस वजह से तीन घंटे से ज्यादा समय तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सका। 


जिसके कारण मरीज और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मोबाइल टॉर्च जलाकर इलाज करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वारल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं। वायरल यह वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है। इतना ही नहीं बिजली नहीं रहने की वजह से डॉक्टर से ईलाज कराने आए मरीज का पुर्जा नहीं कट पाया और ना ही दवाईयां मिल पाई।


 क्योंकि दोनों सुविधाएं ऑनलाइन कर दिया गया है। जो बिजली नहीं रहने की वजह से लोगों को नहीं मिला। कई घंटे बिजली गूल रही। जिस वजह से दूर दराज से आए मरीज और उनके परिजन परेशान रहे। जानकारी के अनुसार तकरीबन 3 घण्टे से ऊपर मॉडल अस्पताल में बिजली गुल थी और अस्पताल का जेनरेटर भी खराब है। 


मरीजों को देखने में और इलाज करने में काफी दिक्कतें आई। लाइट नहीं रहने के कारण डॉक्टर मोबाइल की रोशनी में ईलाज करने को मजबूर थे। अस्पताल का सारा सेवा ठप रहा। इस दौरान अस्पताल प्रशासन मुकदर्शक बना रहा। इस तरह की लापरवाही से मरीज और परिजन परेशान रहे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें