ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

क्या यही शराबबंदी है? पंजाब निर्मित 60 लाख रुपये की शराब जब्त, न्यू ईयर में खपाने की थी तैयारी

सहरसा के बलवाहाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने गिट्टी लदे 10 चक्का ट्रक से 2816.34 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस कार्रवाई में तीन तस्कर और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये है।

bihar
तस्कर समेत 3 लोग गिरफ्तार
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHARSA: सहरसा के बलवाहाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिट्टी लदे 10 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक तस्कर समेत तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक 10 चक्का ट्रक में लदे गिट्टी में छिपाकर विदेशी शराब लाई जा रही है।


सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में पुलिस टीम खोजूचक चौक के पास पहुंच वाहन जांच शुरू किया। इसी दौरान सिमरी बख्तियारपुर की ओर से आ रहे उक्त हाईवा ट्रक को रोका गया। पुलिस टीम को देखते ही ट्रक खड़ी कर ट्रक में सवार चालक सहित तीन लोग उतरकर भागने लगे। जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिस टीम द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया गया।


 पूछताछ में शराब तस्कर सरौजा, वार्ड नं• - 13 निवासी मनोज कुमार यादव, ट्रक चालक बकीया वार्ड नं• - 07 निवासी राजा कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया वहीं एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसके ऊपरी हिस्से में गिट्टी के नीचे छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। बरामद शराब में रॉयल स्टेज सुपीरियर व्हिस्की 750 एमएल की 1784 बोतलें, 375 एमएल की 2388 बोतलें और 180 एमएल की 3238 बोतलें शामिल थीं। कुल 2816.34 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। 


सभी बोतलों पर फॉर सेल इन पंजाब ओनली अंकित है। इसके अलावे तस्करी में प्रयुक्त टाटा कंपनी का 10 चक्का हाईवा ट्रक और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया हैं। पकड़े गए शराब तस्कर ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि शराब कि खेप को नववर्ष में खपाने की तैयारी थी। जिसकी मनसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया। जब्त गए शराब की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख आँकी जा रही है। 


पकड़े गए शराब तस्कर से पुलिस ने कराई से पूछताछ की तो उसने बताया कि झारखंड में शराब लोड की गई थी और रास्ते में तीन चालक को बदला गया था। जानकारी हो कि गिरफ्तार शराब तस्कर मनोज यादव पूर्व में भी शराब तस्करी में जेल जा चुके हैं। एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गए शराब की संम्पत्ति जब्त करने की भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार सभी को न्यायिक हिरासत में भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस की इस कार्रवाई को बलवाहाट थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें