ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन?

Bihar School News: बिहार में आरटीई कानून के उल्लंघन पर 3,672 निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश, पोर्टल पर नामांकन और आधारभूत संरचना का विवरण अपलोड न करने पर जांच और स्पष्टीकरण मांगा गया।

Bihar School News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar School News: बिहार में शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के उल्लंघन के मामले में राज्य सरकार ने 3,672 निजी विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। इन स्कूलों ने शिक्षा विभाग के पोर्टल पर नामांकन क्षमता और आधारभूत संरचना का विवरण अपलोड नहीं किया था।


शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इन विद्यालयों की जांच करने और स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र ने बताया कि पोर्टल पर 2,832 निजी स्कूलों के प्रस्वीकृति आवेदन लंबित हैं, जिनका निबटारा निर्धारित सीमा के अनुसार किया जाएगा।


साथ ही, जिन जिलों में आरटीई के तहत आवेदन सत्यापन लंबित हैं, उनके जिला शिक्षा पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। समीक्षा में यह भी पाया गया कि 71,065 ऑनलाइन नामांकन आवेदन किए गए, जिनमें से 22,722 आवेदन अभी सत्यापन के लिए लंबित हैं।


यह कदम राज्य में शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) की प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने और निजी विद्यालयों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें