ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक

Bihar News: सासाराम से आई इस खबर ने हर किसी को अंदर तक हिला दिया है। पति की बेरहमी से हत्या के सदमे को सहन नहीं कर पाई एक मां ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिसने पूरे इलाके को गहरे शोक...

पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के सासाराम से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद इलाके में एक महिला ने पति की हत्या के सदमे में अपने दो छोटे बच्चों के साथ जहर खा लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


जानकारी के अनुसार, महिला रेशमा खातून की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उनके साथ उनकी 4 साल की बेटी तैयवा और डेढ़ साल का बेटा हमजद भी गंभीर स्थिति में हैं। तीनों को पहले स्थानीय लोगों की मदद से सासाराम के राज कॉलोनी स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।


बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला हाल ही में हुई एक हत्या से जुड़ा हुआ है। दरअसल, इसी महीने 24 मार्च को मुरादाबाद में जमीन विवाद को लेकर हसन रजा खान नामक व्यक्ति की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें सड़क पर घसीटते हुए बेरहमी से मार डाला था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया था।


मृतक हसन रजा खान की पत्नी रेशमा खातून इस घटना के बाद से गहरे सदमे में थीं। परिजनों के मुताबिक, परिवार पूरी तरह टूट चुका था और लगातार तनाव में जी रहा था। इसी मानसिक स्थिति में रेशमा ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।


बताया जा रहा है कि रेशमा खातून ने खुद जहर खाया और अपने दोनों मासूम बच्चों को भी दूध में मिलाकर वही जहर पिला दिया। काफी देर तक जब कमरे में कोई हलचल नहीं हुई, तो आसपास के लोगों को शक हुआ। जब दरवाजा खोला गया, तो तीनों बेसुध हालत में पड़े मिले।


स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया। इलाज कर रहे निजी चिकित्सक डॉ. चितरंजन सिंह के अनुसार, तीनों ने जिंक सल्फाइड नामक जहरीले रसायन का सेवन किया है। यह वही पदार्थ है, जिसका उपयोग आमतौर पर अनाज को कीड़ों से बचाने के लिए किया जाता है।


डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के रसायन का सेवन बेहद खतरनाक होता है और समय पर इलाज नहीं मिलने पर जानलेवा साबित हो सकता है। फिलहाल तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।


इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। एक तरफ हत्या का मामला अब तक अनसुलझा है, वहीं दूसरी ओर इस परिवार पर आई यह दूसरी बड़ी त्रासदी लोगों को अंदर तक हिला रही है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें