ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

रोहतास में 2 करोड़ की ठगी: राजद नेता प्रदीप देव गिरफ्तार, एफसीआई चावल घोटाले का खुलासा

रोहतास के नटवार थाना क्षेत्र में एफसीआई गोदाम से चावल दिलाने के नाम पर 1.98 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने गोपालगंज के राजद नेता प्रदीप देव सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

bihar
रोहतास पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ROHTAS: रोहतास जिले की नटवार थाने की पुलिस ने दो करोड़ रुपये की ठगी के मामले में गोपालगंज से आरजेडी के एक नेता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।


जानकारी के अनुसार, पटना निवासी पंकज कुमार सिंह ने नटवार थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि गोपालगंज के रहने वाले राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप देव ने रोहतास जिले के नटवार स्थित एफसीआई गोदाम से चावल दिलाने के नाम पर उनसे एक करोड़ 98 लाख रुपये अलग-अलग किस्तों में लिए थे। 


आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी उन्हें अनाज नहीं दिया गया। बाद में यह स्पष्ट हुआ कि यह पूरा मामला ठगी का है। इसके बाद पीड़ित ने नटवार थाना में एक करोड़ 98 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया।


इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोपालगंज के प्रदीप देव सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस केस में कुल 11 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। बिक्रमगंज के एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि यह पूरी तरह से ठगी का मामला है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें