ब्रेकिंग
पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात

कर्ज नहीं चुकाने की मिली दर्दनाक सजा, कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पीट-पीट कर युवक की कर दी हत्या

SASARAM: उधार में लिए गए 10 हजार रुपये नहीं चुकाने पर 25 साल के युवक की इस कदर पिटाई कर दी गयी कि उसकी मौत हो गयी। घटना रोहतास के अकोढ़ी गोला की है। औरंगाबाद में पोस्टमार्टम क

कर्ज नहीं चुकाने की मिली दर्दनाक सजा, कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पीट-पीट कर युवक की कर दी हत्या
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SASARAM: उधार में लिए गए 10 हजार रुपये नहीं चुकाने पर 25 साल के युवक की इस कदर पिटाई कर दी गयी कि उसकी मौत हो गयी। घटना रोहतास के अकोढ़ी गोला की है। औरंगाबाद में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक का नाम सुभाष खरवार है जो बारुण थाना क्षेत्र के गजबोर बीघा गांव का रहने वाला था।


मृतक के परिजनों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी कि रवींद्र खरवार, हरेंद्र खरवार, विनोद खरवार, कौशल्या देवी, अखिलेश, पुलेंद्र खरवार नामक व्यक्ति अपने साथ सुभाष को लेकर गए थे। सभी लोग अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला के रहने वाले हैं। सुभाष ने दस हजार रुपये उधार लिए थे। जिसकी मांग लोग कर रहे थे। पैसे नहीं रहने के कारण बाद में पैसे देने की बात कही गई थी। 


दो दिनों पूर्व सभी लोग नगर थाना क्षेत्र में रामाबांध बस स्टैंड पहुंचे और सुभाष को लेकर चले गए थे। जहां ले जाकर सुभाष को बुरी तरह पीटा जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे औरंगाबाद लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। कर्ज नहीं चुकाने के कारण एक कमरे में बंद कर उसे लाठी-डंडों से पीटा गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 



मृतक के भाई ने बताया कि उनके भाई सुभाष ने दस हजार रुपया उधार लिया था जिसके बाद पैसे की मांग की जा रही थी। पैसे नहीं रहने के कारण बाद में पैसे देने की बात कही गई थी। अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला के रहने वाले रवींद्र खरवार, हरेंद्र खरवार, विनोद खरवार, कौशल्या देवी, अखिलेश, पुलेंद्र खरवार आए और सुभाष को अपने साथ ले गये। जहां उसकी इस कदर पिटाई की गई की इलाज के दौरान मौत हो गयी। कर्ज नहीं चुकाने पर उनके भाई सुभाष को एक कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से जमकर पीटा गया।




इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें