ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितमुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित

Bihar News: बिहार में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़: दो अपराधी घायल, सात गिरफ्तार

Bihar News: सासाराम में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दो अपराधी घायल, सात गिरफ्तार। अपहृत शिक्षक दिलीप कुमार मुक्त। पुलिस ने दो कट्टे और 15 कारतूस बरामद किए..

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: सासाराम के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अपराधियों को गोली लगी, जबकि सात को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अपहृत शिक्षक दिलीप कुमार को मुक्त करा लिया और दो देसी कट्टे व 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।


यह घटना तब शुरू हुई जब कोचस थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय कपसिया के शारीरिक शिक्षक दिलीप कुमार जो परसथुआ थाना के रूपीबांध गांव के निवासी हैं, उनका अपहरण कर लिया गया था। अपराधियों ने शिक्षक को सासाराम के तकिया बाजार स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में बंधक बनाकर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।


एसडीपीओ-2 कुमार वैभव को सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर हथियार तान दिए, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में कैमूर जिले के बिलोरी निवासी प्रभात कुमार उर्फ सोनू गुप्ता और मुजान निवासी सुरेश राम के पैर में गोली लगी। दो अन्य अपराधी, इंदल राम और रामाशीष शर्मा को भी चोटें आईं हैं। पुलिस ने सात अपराधियों को हिरासत में लिया और शिक्षक को सुरक्षित मुक्त कराया।


घायल अपराधियों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की और अपराधियों से पूछताछ की।


एसडीपीओ-2 कुमार वैभव ने मुठभेड़ और शिक्षक की मुक्ति की पुष्टि की है, लेकिन पुलिस अभी मामले में विस्तृत जानकारी देने से बच रही है। जांच में अपराधियों के आपराधिक इतिहास और फिरौती के मकसद की गहन पड़ताल की जा रही है। 


रिपोर्टर: रंजन कुमार

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें