ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

Bihar News: वाह री बिहार पुलिस! चकमा देकर फिल्मी स्टाइल में फरार हो गया कैदी...और मुंह ताकते रह गये पुलिसकर्मी !

Bihar News: बिहार के रोहतास कोर्ट के पास से एक कैदी फरार हो गया है। पुलिस को चकमा देकर कैदी रफूचक्कर हो गया और पुलिस देखती रह गई।

Bihar News
चकमा देकर फरार हुए कैदी
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के रोहतास में सिविल कोर्ट के पास से एक कैदी फरार हो गया। गिरफ्तार कैदी को पुलिस कोर्ट ला रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वह फरार हो गया। बताया जा रहा है कि, काराकाट थाना क्षेत्र के बाराडीह से उत्पाद विभाग की टीम ने 16 लीटर शराब के साथ आनंद साह नाम के एक युवक को पकड़ा था।


सोमवार (21 अप्रैल) को उसकी गिरफ्तारी हुई थी और मंगलवार (22 अप्रैल) को उसे सासाराम के कोर्ट लाया जा रहा था। कानूनी प्रक्रिया के दौरान कैदी आनंद ने उत्पाद अवर निरीक्षक मनीष कुमार को चकमा दे दिया और मौके से फरार हो गया। जब तक पुलिसकर्मियों को कुछ समझ में आता, तब तक वह रफूचक्कर हो चुका था।


खबरों के मुताबिक उत्पाद विभाग की टीम जब अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल ले जा रही थी, तभी वह हथकड़ी से हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। कैदी के फरार होने के बाद हड़कंप मच गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें