ब्रेकिंग
चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा

Bihar News: ADG के निर्देश का रोहतास में दिखा असर, दो पक्षों में झड़प और फायरिंग के बाद SP ने संभाला मोर्चा, 'सिंघम' बन पिस्टल लेकर खुद दौड़े

Bihar News: बिहार के रोहतास में सोमवार रात जमीन विवाद में दो पक्षों में झड़प हो गई। कई राउंड फायरिंग के बाद एसपी ने खुद मोर्चा संभाला।

Bihar News
'सिंघम' बन पिस्टल लेकर खुद दौड़े
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर एक तरफ जहां सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की थी वहीं दूसरी ओर एडीजी कुंदन कृष्णन ने यह कहा कि अगर अपराधी कट्टा दिखाते हैं तो पुलिस भी सीधे गोली चलाएं। जिसका असर रोहतास में देखने को मिला। सोमवार की रात जब रोहतास में दो पक्ष भिड़े और कई राउंड फायरिंग हुई तो एसपी रौशन कुमार खुद एक्शन में आ गये। वे सिंघम स्टाइल में घटनास्थल पर पहुंच गए और खुद पिस्टल निकालकर दौड़ते नजर आए। 


घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पंचायत हो रही थी। पंचायत के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प तेज हो गई और गोलियां भी चलने लगीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर दलबल के साथ पहुंची। मामला बिगड़ता देख रोहतास के एसपी रौशन कुमार खुद हालात कंट्रोल करने पहुंचे। हालात को नियंत्रित करने के लिए उन्होंने खुद पिस्टल निकालकर हंगामा करने वालों को खदेड़ा। 


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को कुछ लोगों के पास से हथियार भी मिले हैं। एसपी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इस घटना के बाद पुलिस ने नगर निगम सासाराम की उप मेयर सत्यवंती देवी के आवास पर भी छापेमारी की। छापेमारी को लेकर सत्यवंती देवी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "पुलिस ने मेरे आवास से करीब 20 लाख रुपये और कुछ जमीन के दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। यह कार्रवाई पूरी तरह से मनमानी है। सत्यवंती देवी ने यह स्वीकार किया कि उनके पति चंद्रशेखर सिंह और जमीन कारोबारी बनारसी चौधरी के साथ विवाद हुआ था।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें