ब्रेकिंग
वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामदवैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद

बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी बजा रही ये जांबाज महिला सिपाही, लोगों से कर रही घर में रहने की अपील

SASARAM : देश के अंदर कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता चला जा रहा है। 21 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव पेशेंट सामने आ चुके हैं। मौत का आंकड़ा 681 तक पहुंच चुका है।पूरा देश लॉकडाउन क

बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी बजा रही ये जांबाज महिला सिपाही, लोगों से कर रही घर में रहने की अपील
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SASARAM : देश के अंदर कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता चला जा रहा है। 21 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव पेशेंट सामने आ चुके हैं। मौत का आंकड़ा 681 तक पहुंच चुका है।पूरा देश लॉकडाउन के बीच अपने-अपने घरों में कैद है।  ऐसे भय के माहौल में देश के अंदर कोरोना वॉरियर्स अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। इस परिस्थितियों के बीच बिहार के सासाराम जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आयी जिसे देखकर आप खुद बखुद उस शख्स को सैल्यूट कर उठेंगे।


सासाराम के मुख्य चौराहा पर ड्यूटी बजा रही महिला सिपाही पूजा कुमारी की बात हम कर रहे हैं। पूजा किसी रिय़ल कोरोना वारियर्स की तरह सामने आयी है। पूजा जहां एक तरफ लॉकडाउन को मुक्कमल बनाने के लिए सड़क पर उतरी हैं वहीं अपने मासूम बच्चे को भी संभाल रही है। पूजा का बच्चा महज 11 माह का है ऐसे में वे उसे घर पर छोड़ नहीं सकती। लॉकडाउन है तो देश के लिए ड्यूटी बजानी भी जरूरी है । लिहाजा पूजा अपने बच्चे को लेकर ही पूरी ड्यूटी निभा रही हैं। पूजा अपने बच्चे को लेकर सड़क पर चिलचिलाती धूप के बीच 12-12 घंटे ड्यूटी दे रही हैं।


पूजा कहती हैं कि कोरोना महामारी की इस विकट घड़ी में हम पुलिसवालों की बड़ी भूमिका है। लॉकडाउन सफल होगा तभी कोरोना देश से बाहर भागेगा। लोगों को घर में रहना जरूरी है। ऐसे में पुलिस का सड़क पर उतरना जरूरी है। पूजा की हिम्मत काबिले तारीफ है। ऐसे कोरोना योद्धा को फर्स्ट बिहार का सलाम । 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें