ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या

बाइक से घर लौटने के दौरान बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।

बिहार न्यूज
इलाके में मचा हड़कंप
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ROHTAS: खबर रोहतास के सासाराम से है। जहां मुफ्फसिल थाना के मुरादाबाद में जमीन के खरीद-बिक्री के विवाद में मारपीट कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। वही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतक की पहचान मुरादाबाद निवासी हसन रजा खान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जमीन की खरीद बिक्री को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। जब हसन रजा खान बाइक से जा रहे थे तभी कुछ लोग उसे घेर कर उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान धारदार हथियार से भी हमला किया गया। बाद में घायल अवस्था में उसे सड़क किनारे फेंक दिया गया। 


मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने मुरादाबाद में एक गैरेज में छापेमारी कर दो कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। वही मृतक की बाइक भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल पुलिस ने एक नाबालिक सहित दो व्यक्तियों के अलावे 3 महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें