ब्रेकिंग
Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ?

Road Accident: थाना के चालक की सड़क हादसे में मौत, बुलेट सवार फरार

Road Accident: भागलपुर में गश्ती के दौरान अकबरनगर थाना के चालक दिलीप कुमार पासवान की सड़क हादसे में मौत। बुलेट चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी।

Road Accident
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Road Accident: भागलपुर में एक दुखद सड़क हादसे ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। अकबरनगर थाना के चालक दिलीप कुमार पासवान की मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल की चपेट में आने से मौत हो गई है। यह हादसा भवनाथपुर पुल के पास खरैया गांव में एनएच 80 पर हुआ। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है और विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। हादसे के बाद बुलेट चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


जानकारी के अनुसार दिलीप कुमार पासवान अपनी गश्ती टीम के साथ ड्यूटी पर थे। रात के समय गश्ती वाहन को भवनाथपुर पुल के पास साइड में खड़ा कर वे सड़क किनारे पेशाब करने गए थे। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें टक्कर मार दी। गश्ती टीम ने तुरंत उन्हें मायागंज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मृतक के बेटे प्रिंस कुमार और उनकी पत्नी हादसे की खबर सुनते ही अस्पताल पहुंचे। प्रिंस ने बताया कि उन्होंने अपने पिता को थाना की गाड़ी चलाने से पहले ही मना किया था, क्योंकि यह जोखिम भरा काम है। कुछ समय के लिए दिलीप ने गाड़ी चलाना छोड़ भी दिया था, लेकिन बाद में फिर से ड्यूटी शुरू कर दी थी।


पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इसे संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। बुलेट चालक की पहचान और उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीमें तलाश में जुटी हैं। स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी इस घटना से आहत हैं और मांग कर रहे हैं कि दोषी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें