ब्रेकिंग
ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

कुख्यात रवि गोप के मामले में पटना पुलिस और जेल प्रशासन के बीच टकराव, एक दूसरे को ठहरा रहे जिम्मेदार

PATNA : गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से जमानत लेकर आसानी से निकल जाने वाले कुख्यात रवि गोप के मामले में अब पटना पुलिस और जेल प्रशासन आमने-सामने नजर आ रहा है। गिरफ्तारी के बाद 48 घंट

कुख्यात रवि गोप के मामले में पटना पुलिस और जेल प्रशासन के बीच टकराव, एक दूसरे को ठहरा रहे जिम्मेदार
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से जमानत लेकर आसानी से निकल जाने वाले कुख्यात रवि गोप के मामले में अब पटना पुलिस और जेल प्रशासन आमने-सामने नजर आ रहा है। गिरफ्तारी के बाद 48 घंटे तक कुख्यात रवि गोप जेल में रहा। उसके खिलाफ को गंभीर मामले होते हुए भी कोर्ट में बेहद हल्के मामले को पुलिस की तरफ से मेंशन करते हुए रिपोर्ट पेश की गई और रवि गोप को आसानी से जमानत मिल गई.

 जमानत मिलने के बाद जेल प्रशासन ने रवि को को छोड़ दिया. इस पूरे प्रकरण में पटना पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है, लेकिन जेल प्रशासन के ऊपर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं. अब पटना पुलिस और जेल प्रशासन दोनों आमने-सामने हैं. मीडिया में खबर आने के बाद आनन-फानन में पुलिस मुख्यालय की तरफ से इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए रिपोर्ट मांगी गई. सेंट्रल रेंज के आईजी ने पटना के सिटी एसपी बेस्ट को रिपोर्ट देने को कहा लेकिन 2 दिन से ज्यादा गुजर जाने के बावजूद अब तक यह रिपोर्ट नहीं दी गई है.

50 हजार का इनामी

रवि गोप कुख्यात अपराधी है. उसपर पुलिस मुख्यालय ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था. लेकिन इस इनामी अपराधी को जमानत गई और पुलिस अधिकारियों को इसकी  भनक तक नहीं लगी. 6 दिसंबर को पटना पुलिस और एसटीएफ ने उसे अथमलगोला से शादी करने के दौरान मैरेज हॉल से गिरफ्तार किया था.  बताया जा रहा है कि जमानत मिलने के बाद रवि गोप नेपाल फरार हो गया है.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें