ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी

बिहार के 9 सहकारी बैंकों पर सरकार कसेगी नकेल, अपने हाथों में प्रबंधन लेने की तैयारी

PATNA : राज्य सरकार ने सूबे के 9 सहकारी बैंकों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य के 9 सहकारी बैंकों पर सुपरसीड की तलवार लटकने लगी है। भारतीय रिजर्व बैंक में इन सभी बैंकों

बिहार के 9 सहकारी बैंकों पर सरकार कसेगी नकेल, अपने हाथों में प्रबंधन लेने की तैयारी
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राज्य सरकार ने सूबे के 9 सहकारी बैंकों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य के 9 सहकारी बैंकों पर सुपरसीड की तलवार लटकने लगी है। भारतीय रिजर्व बैंक में इन सभी बैंकों की वित्तीय स्थिति और कार्यशैली की समीक्षा कर सहकारिता विभाग से रिपोर्ट मांगी है। अब विभाग इन बैंकों की स्थिति की समीक्षा करने में जुट गया है। अगर इन सहकारी बैंकों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो इनको सुपरसीड किया जा सकता है। इसका मतलब यह हुआ कि इन 9 सहकारी बैंकों का प्रबंधन सरकार अपने हाथ में ले सकती है। 


सहकारिता विभाग के सचिव वंदना प्रेयसी ने बैंकों की स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार 9 केंद्र जिला सहकारी बैंकों की रिपोर्ट पहले रिजर्व बैंक को भेज उन्हें सुपरसीड करने की अनुशंसा कर चुकी है। जिन बैंकों की स्थिति खराब है उनमें पटना, कटिहार, पूर्णिया, मुंगेर, मधुबनी, औरंगाबाद, सासाराम, पूर्वी चंपारण के साथ-साथ गया जिला सहकारी बैंक शामिल हैं। यह बैंक नाबार्ड और बोर्ड के निर्देश के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं लिहाजा इनका कैपिटल एसेट रिस्क रेशियो 9 से नीचे चला गया है। साथ ही एनपीए तय मानक 5% से ऊपर जा पहुंचा है। इन बैंकों का एनपीए 20 फ़ीसदी तक चला गया है। रिजर्व बैंक ने इन सहकारी बैंकों को स्थिति में सुधार का एक मौका दिया था। 


सहकारिता विभाग ने अब एक बार फिर से सभी सहकारी बैंकों की समीक्षा का काम शुरू कर दिया है। सहकारिता सचिव के निर्देश पर हर दिन मुख्यालय से इसकी मॉनिटरिंग हो रही है। गया सहकारी बैंक की स्थिति में थोड़ा बहुत सुधार हुआ है पर अन्य की स्थिति आज भी ठीक नहीं है। इनका सी आरएआर आज भी 9 से कम है। किसी बैंक की वित्तीय स्थिति के बारे में अगर आकलन करना हो तो उसका सीआरएआर तय होता है इसके साथ साथ शेयर कैपिटल और सुरक्षित पूंजी के साथ-साथ एनपीए जैसे तथ्यों की समीक्षा की जाती है। अगर इन बैंकों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो जल्द ही सबका प्रबंधन राज्य सरकार अपने हाथों में ले लेगी।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें