1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 20, 2026, 10:17:20 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फ़ोटो रिपोर्टर
RAXAUL: क्सौल में नोट बदलने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रक्सौल थानाध्यक्ष आईपीएस हेमंत कुमार ने एसटीएफ की मदद से सब्जी मंडी क्षेत्र में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 लाख नेपाली मुद्रा और 13 लाख भारतीय रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार, पूर्व में पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद इस गिरोह की गतिविधियों में कमी आई थी। इसके बावजूद गिरोह के सदस्य छिप-छिपाकर कमीशन के आधार पर अवैध रूप से नोट बदलने का कारोबार चला रहे थे।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। लगातार पुलिस कार्रवाई के बाद अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

सोहराब आलम की रिपोर्ट