ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Police: मोतिहारी नगर निगम का वार्ड पार्षद पति फरार..SP ने 10 हजार रू का इनाम घोषित किया

Bihar Police News: मोतिहारी पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। एसपी ने वार्ड पार्षद पति हरि सिंह पर ₹10 हजार का इनाम घोषित किया है। 18 अन्य वांछित अपराधियों की सूची भी जारी की गई है।

Bihar Police News  Motihari Police Action  East Champaran Crime News  Wanted Criminal Reward Bihar  Ward Councillor Husband Reward  Harisingh Motihari Case  Motihari SP Swarn Prabhat  Absconding Crimi
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Police: पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ एक्शन लेने की योजना बनाई है। जिले में जघन्य अपराधों में शामिल और न्यायालय से जमानत लेने के बाद फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के द्वारा इनाम की घोषणा की जा रही है. नगर निगम के वार्ड पार्षद पति हरि सिंह के खिलाफ एसपी ने 10 हजार रू इनाम की घोषणा की गई है. 

मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक ने आज नगर निगम के एक वार्ड पार्षद के पति पर 10 हजार रू का इनाम घोषित किया है. पुलिस अधीक्षक ने शहर के छोटा बरियारपुर के वार्ड 39 के पार्षद पति हरि सिंह उर्फ़ हरिशंकर सिंह पर 10000 रूपये ईनाम की घोषणा की है. छतौनी कांड संख्या 723/25 में हरि सिंह फरार है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के सरेंडर नहीं करने पर कोर्ट के आदेश से कुर्की की कार्रवाई होगी. हरि सिंह पर छतौनी थाने में पहले से चार केस दर्ज हैं. 

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को एक साथ 18 ऐसे वांछित अपराधियों की सूची सार्वजनिक की, जिन पर इनाम घोषित करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए व्यापक अभियान छेड़ दिया. पुलिस द्वारा जारी सूची में हरसिद्धि, गोविंदगंज, कुंडवाचैनपुर, मधुबन, चकिया, सुगौली, पिपराकोठी, छौड़ादानो और केसरिया थाना क्षेत्रों से जुड़े अपराधी शामिल हैं। इन सभी पर अलग-अलग मामलों में पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें