ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”

Bihar Police: थानेदार ने दुकानदार से लाखों रू का सामान लिया...पैसा मांगने पर केस में फंसा दिया, चंपारण DIG ने मनबढू इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

Bihar Police: दुकानदार से लाखों का सामान लेकर भुगतान न करने और फर्जी केस में फंसाने के मामले में DIG ने रक्सौल के थानेदार को सस्पेंड किया है। वहीं, पीपरा कोठी थानेदार पर गैंग संरक्षण और शराब तस्करी को लेकर कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

मोतिहारी पुलिस, नेपाल बार्डर, बिहार पुलिस भ्रष्टाचार  रक्सौल थानेदार सस्पेंड  पीपरा कोठी थाना घोटाला  DIG हरिकिशोर राय कार्रवाई  मोतिहारी पुलिस भ्रष्टाचार  गैस कटर गैंग बिहार  बिहार में पुलिस सुधार,चं
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Police:  बिहार पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही. सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस के रवैया में कोई सुधार नहीं हो रहा. डीआईजी ने एक ऐसे ही बिगड़ैल थानेदार को सस्पेंड किया है. थानेदार ने दुकानदार से लाखों रू का सामान ले लिया, दुकानदार पैसे की मांग करते रहा, पैसे के लिए दबाव बनाने पर थानेदार ने उल्टे दुकानदार को ही गलत मुकदमें में फंसा दिया. मामला डीआईजी के पास पहुंचा तो जांच में थानेदार दोषी पाया गया. इसके बाद भ्रष्ट इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया है. 

चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय ने दुकान से लाखो का  समान लेकर दुकानदार को पैसा नही देने, दुकानदार द्वारा रुपया मांगने पर थानेदार द्वारा केस में फंसाने के मामले में बड़ी करवाई की है। डीआईजी ने रक्सौल थानेदार को निलंबित कर दिया है. जांच में दुकानदार का आरोप सत्य पाए जाने पर डीआईजी ने बड़ी कार्रवाई की है. थानेदार को निलंबित करते हुए विभगीय कार्यवाही शुरू की गई है. वहीं  एक दूसरे मामले में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने भ्रष्टाचार के मामले में पीपरा कोठी थानेदार पर कार्रवाई के लिए डीआईजी से अनुसंशा किया है।

रक्सौल थानेदार पर लगे आरोप की जांच DIG द्वारा कराई गई थी। जांच में दोषी जाने पर DIG द्वारा रक्सौल थानेदार  द्वारा निलंबित किया गया है। डीआईजी की कार्रवाई से पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है ।वहीं मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने पीपराकोठी थानेदार पर बड़ी करवाई की है। पीपराकोठी थानेदार के संरक्षण में गैस कटर और तेल कटर गैंग का खेल चलने का पता चला. कोटवा में पकड़े गए अफीम की खेप  का भी संचालन पीपरा कोठी थाना क्षेत्र में होने का बड़ा खुलासा है । मोतिहारी के एएसपी सदर की छापेमारी में पीपरा कोठी थानेदार की पोल खुली थी. पीपरा कोठी थानेदार द्वारा 8 माह में शराब तस्करी के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई थी. एसपी स्वर्ण प्रभात ने पीपरा कोठी थानेदार पर कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए डीआईजी को पत्र भेजा है.



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें