ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल लेकर नाचते दिखे पूर्व पैक्स अध्यक्ष, वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में पूर्व पैक्स अध्यक्ष चन्नू साह शराब की बोतल लेकर होली पर डांस करते नजर आए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Bihar News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के बीच मोतिहारी से एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मधुबन थाना क्षेत्र के तालिमपुर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष चन्नू साह अपने साथियों के साथ शराब की बोतल हाथ में लेकर हिंदी गानों पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि फर्स्ट बिहार-झारखंड वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हमारा नहीं करता है।


बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो से तीन दिन पुराना है और होली के मौके का है। होली की पार्टी के दौरान जब शराब से जुड़ा गाना बजा तो चन्नू साह बोतल हाथ में लेकर झूमने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


वीडियो में कुल सात लोग नजर आ रहे हैं। तीन युवक एक-दूसरे को पकड़कर डांस कर रहे हैं, वहीं दो लोग जमीन पर बैठकर झूमते दिख रहे हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठकर मस्ती करता दिखाई दे रहा है। कई लोगों के हाथ में शराब की बोतलें भी साफ दिखाई दे रही हैं। 


बता दें कि बिहार में सख्त शराबबंदी कानून के बावजूद इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आम लोगों पर शराब के मामलों में सख्त कार्रवाई होती है, तो सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के मामले में भी समान रूप से जांच और कार्रवाई होनी चाहिए।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें