ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मौत की खबर अफवाह, तिहाड़ जेल के डीजी बोले.. अभी इलाज चल रहा है

PATNA : तिहाड़ जेल में बंद आरजेडी के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन कोरोना से संक्रमित हैं. कोरोना संक्रमण के चलते उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. बीते एक सप्ताह से दीनदयाल

पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मौत की खबर अफवाह, तिहाड़ जेल के डीजी बोले.. अभी इलाज चल रहा है
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : तिहाड़ जेल में बंद आरजेडी के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन कोरोना से संक्रमित हैं. कोरोना संक्रमण के चलते उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. बीते एक सप्ताह से दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में शहाबुद्दीन का उपचार चल रहा है. इस बीच, शहाबुद्दीन के निधन की खबर तेजी से वायरल होने लगी. हालांकि, पूर्व सांसद के रिश्तेदार मो. रिजवान के मुताबिक शहाबुद्दीन कोमा में चले गए है. वहीं तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल का कहना है कि शहाबुद्दीन का फिलहाल इलाज चल रहा है.


दरअसल, आज सुबह सवेरे एक समाचार एजेंसी ने शहाबुद्दीन की मौत की खबर ट्वीट की थी. उसके कुछ देर बाद ही उस ट्वीट को हटा लिया गया. एजेंसी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा में ट्वीट को हटा दिया गया है. परिवार के सदस्यों और राजद प्रवक्ता की ओर से निधन की पुष्टि करने वाली जानकारी दी गई थी. 


बताया जा रहा है कि अस्‍पताल प्रबंधन और तिहाड़ जेल प्रशासन निधन की पुष्टि नहीं कर रहा है. अस्‍पताल प्रबंधन का कहना है कि उनकी तबीयत चिंताजनक है और इलाज चल रहा है. इससे पहले शहाबुद्दीन के PA अरुण कुमार मुन्‍ना ने उनके निधन की पुष्टि की थी. राजद के प्रदेश महासचिव निराला यादव ने भी उनके निधन की खबर को सही ठहराया है. निराला यादव ने बताया थी कि दिल्ली से राजद को सूचना मिल गई है. 


आपको बता दें कि 21 अप्रैल को शाहबुद्दीन की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली के डीडीयू अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था. उन दिनों उनकी हालात स्थिर थी. लेकिन बीते एक-दो दिन से अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें ICU में शिफ्ट करना पड़ा. फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार, शहाबुद्दीन की हालत अभी नाजुक है और उनका इलाज जारी है. हालांकि उनके परिजन मो. रिजवान का कहना है कि शहाबुद्दीन कोमा में चले गए हैं. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें