ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

Suraj Bihari Murder: बिहार में LIVE मर्डर का CCTV वीडियो सामने, अंधाधुंध बुलेट बरसाते दिख रहे आरोपी; तीन गोलियां खाने के बाद भी सूरज ने बदमाशों को खदेड़ा

पूर्णिया के कारोबारी और सोशल मीडिया ब्लॉगर सूरज बिहारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। CCTV फुटेज में पूरी घटना कैद हुई, जिसमें तीन गोलियां चलने के बाद सूरज बिहारी की मौत हो गई। हत्या का विवाद सोशल मीडिया पोस्ट और व्यक्तिगत झगड़े से जुड़ा है।

Suraj Bihari Murder: बिहार में LIVE मर्डर का CCTV वीडियो सामने, अंधाधुंध बुलेट बरसाते दिख रहे आरोपी; तीन गोलियां खाने के बाद भी सूरज ने बदमाशों को खदेड़ा
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Suraj Bihari murder : पूर्णिया के कारोबारी और सोशल मीडिया ब्लॉगर सूरज बिहारी की 27 जनवरी की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना ने पूरे इलाके में खलबली मचा दी। सूरज बिहारी पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें तीन गोलियां उन्हें लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


घटना के पांचवें दिन इस हाई-प्रोफाइल मर्डर का लाइव CCTV वीडियो सामने आया, जिसमें गोलीकांड की पूरी हृदयविदारक घटना कैद हुई है। वीडियो में गोलियों की आवाज और वारदात के बाद इलाके में फैले तनाव को साफ देखा और सुना जा सकता है।


CCTV फुटेज में दिख रहा है कि सूरज बिहारी चार अन्य लोगों के साथ एक घर के सामने से गुजर रहे थे। सूरज बिहारी ने ब्लैक टी-शर्ट, हाफ जैकेट और ब्लैक जींस पहन रखी थी। उनके साथ उनके गार्ड और फुफेरे भाई भी मौजूद थे। इसी घर में लगे CCTV कैमरे ने पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया।


सूरज बिहारी के छोटे भाई उदय यादव का दोस्त, सूरज शर्मा, जो पूर्णिया का फेमस ब्लॉगर और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर है, ने 23 जनवरी को सरस्वती पूजा के दिन एक लड़की के साथ फोटो शेयर किया था। लड़की के बॉयफ्रेंड ने इस फोटो को देखकर सूरज शर्मा को निशाना बनाने की योजना बनाई।


मंगलवार सुबह, एक झगड़े के बाद कारोबारी सूरज बिहारी विवाद सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे। इसी दौरान नेवालाल चौक इलाके के वांटेड बदमाश ब्रजेश सिंह और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। ब्रजेश के साथ उसके भाई नंदू सिंह और स्मैक से जुड़े करीब 20-25 गुर्गे मौके पर थे।


CCTV फुटेज में देखा गया कि सूरज बिहारी और उनके साथियों के सामने ऑरेंज रंग की स्पोर्ट्स बाइक पर सवार स्नेहिल झा और ब्रजेश के दो अन्य युवक आए। इसके बाद उदय यादव और उनके पक्ष के लोगों के साथ मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच सूरज बिहारी और उनके गार्ड ने उदय को बचाने के लिए बीच में आकर विरोध किया।


तभी ब्रजेश के कई अन्य गुर्गे दौड़ते हुए पहुंचे और सूरज बिहारी पर हमला कर दिया। ब्रजेश ने सबसे पहले हवाई फायरिंग की, उसके बाद पिस्टल ताने और सूरज बिहारी को निशाना बनाया। CCTV के मुताबिक पहली गोली रात 10 बजकर 20 मिनट 43 सेकेंड पर चली, दूसरी गोली 10 बजकर 21 मिनट पर उनके चेस्ट में लगी और तीसरी गोली पेट में लगी। कुछ ही कदम चलने के बाद सूरज बिहारी लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गए।


घटना के तुरंत बाद सूरज बिहारी के भाई उदय, गार्ड और फुफेरे भाई ने उन्हें तुरंत उठाकर स्कॉर्पियो में बिठाया और होप हॉस्पिटल पहुंचाया। इलाज के दौरान सूरज बिहारी की मौत हो गई। पुलिस ने इस हत्या के मामले में 7 नामजद और 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। नामजद आरोपियों में वांटेड ब्रजेश सिंह, उसका भाई राज सिंह उर्फ नंदू सिंह, लड़की का बॉयफ्रेंड स्नेहिल झा उर्फ स्नेहिल ठाकुर, ब्रजेश का गुर्गा आदित्य उर्फ आयुष ठाकुर, ऐशु सिंह, रजनीश सिंह और अमन सिंह शामिल हैं। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।


सूरज शर्मा के पिता सुबोध शर्मा ने बताया कि उनका बेटा सूरज 'अपना पूर्णिया' नामक इंस्टाग्राम पेज चलाता था। इंस्टाग्राम पर उसके 20.5 हजार और फेसबुक पेज पर लगभग उतने ही फॉलोअर्स थे। सूरज रोजाना सोशल मीडिया पर दो-तीन वीडियो पोस्ट करता था। 23 जनवरी को सरस्वती पूजा के मौके पर वीडियो बनाने के लिए स्कूल पहुँचा था, वहीं उसकी हत्या की यह घटना हुई।


घटना ने पूरे पूर्णिया शहर में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी बदमाशों को जल्द पकड़ने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है।


सूरज बिहारी की हत्या ने सोशल मीडिया और व्यापारिक समुदाय में भी गहरा सदमा पहुंचाया है। ब्लॉगर और सोशल मीडिया क्रिएटर्स की सुरक्षा और ऑनलाइन गतिविधियों के कारण उत्पन्न विवादों पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि व्यक्तिगत विवाद, सोशल मीडिया गतिविधियों और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के मिश्रण से किसी भी समय खतरनाक घटना घट सकती है। पुलिस मामले की तफ्तीश तेज कर चुकी है और आरोपी जल्द पकड़ में आने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें